Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सवाल वायुसेना की बहादुरी पर नहीं, राजनीतिकरण पर : सचिन पायलट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 05 Mar 2019

Last updated on: Mar 05, 2019, 00:00 IST

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को भारतीय वायुसेना की बहादुरी पर सवाल उठाने को गलत करार दिया और कहा कि पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर वायुसेना की बमबारी का राजनीतिकरण करना भी समान रूप से गलत है।पायलट ने यहां मीडिया से कहा, भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना राष्ट्र के आदर और सम्मान को प्रतिबिंबित करती हैं। हमें हमेशा हमारी सेनाओं पर गर्व रहा है और होना चाहिए चाहे जिस भी पार्टी का सरकार पर नियंत्रण हो।उन्होंने कहा कि लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे का राजनीतिकरण करना गलत है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा के बयान का हवाला दिया। येदियुरप्पा ने कथित रूप से कहा था कि इससे पार्टी को राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल करने में मदद मिलेगी।पायलट ने कहा, येदियुरप्पा का बयान एक राजनीतिक मानसिकता दर्शाता है। उन्हें ऐसी प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए।

राजस्थान कांग्रेस इकाई के प्रमुख ने कहा कि इन स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या जैसा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का दावा है, उससे विवाद खड़ा हो गया है।उन्होंने कहा, वक्त की जरूरत है कि इस पूरे मुद्दे का राजनीतिकरण न हो।इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल से कहा था कि अगर उन्हें 26 फरवरी को हुई हवाई कार्रवाई के सबूत चाहिए तो उन्हें बालाकोट जाना चाहिए।सिब्बल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आतंकवाद का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया था।राठौड़ ने ट्वीट किया, आप खुद की खुफिया एजेंसियों के बजाय अंतर्राष्ट्रीय मीडिया पर विश्वास करते हैं? आप ये देखकर खुश होते हैं कि मीडिया आपके हवाले से कहती है कि कार्रवाई में कोई नुकसान नहीं हुआ।राठौड़ समेत तमाम भाजपा नेताओं के पास हालांकि इस बात का कोई जवाब नहीं है कि देश की खुफिया एजेंसियां क्यों सोती रहीं, जिस कारण पुलवामा में इतना बड़ा आतंकी हमला हो गया। इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

 

Tags: Sachin Pilot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD