प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने राज्यपाल के सलाहकार के. के. शर्मा की उपस्थिति में आज डोडा, कठुआ तथा उधमपुर जिलों में सीआरएफ सड़कों, पुलों, पीएमजीएसवाई सडकों की नींव रखी।205.37 करोड रु की लागत वाली यह परियोजनाएं इन जिलों में रहने वालों लोगों की लम्बित मांग है और इससे प्रमुख भूमि और जिला मुख्यालयों के साथ क्षेत्रों का आवश्यक सम्पर्क उपलब्ध होगा।इन परियोजनाओं में आरएंडबी क्षेत्र के तहत कठुआ जिले में मानुहतकली में सुगल खड पर पुल का निर्माण, नियाली में बैहानी नाले पर पुल का निर्माण, कोहली कोपर से होकर गलमान से दसानू तक सडक का निर्माण, हीरानगर नाले पर पठानकोट-जम्मू सडक से हीरानगर तक 40 मीटर की लम्बाई वाले डबल लेन पुल का निर्माण, डोडा जिले में सिक्कु से जगोटा तक सडक का निर्माण, जोधपुर से जुडे सुई गवारी में चिनाब पर 125 मीटर सिंगल लेन स्टील गिरडर पुल का निर्माण, मारसू में चिनाब नदी पर 200 मीटर के सिंगल लेन स्टील पुल का निर्माण, जेई से सुरंगा मोड तक, पाडरी से भल पाडरी तक, छत्रगाला से कैलाश कुंड तक सडक का निर्माण शामिल हैं।इसी तरह पीएमजीएसवाई के तहत परियोजनाओं, जिनकी नींव रखी गई, में कठुआ जिले में कठुआ से लोही मलहार, चनैनी जिले में उधमपुर से चनैनी और डोडा जिले में डोडा से अस्सर, डोडा से भद्रवाह, डोडा से किश्तवाढ शामिल है।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए डॉ जितेन्द्र सिंह ने देश का समग्र विकास सुनिश्चित करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूमिका को उजागर करते हुए कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत रूचि से हुआ है कि पूरे भारत वर्श में तेजी से विकास पहले शुरू हुई हैं। उन्होंने कहा कि दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अति आवश्यक सम्पर्क उपलब्ध करवाने के उददेश्य से लगभग 1300 किलोमीटर की लम्बाई वाली सडके बनाई गई है।उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को केन्द्र से आरएंडबी क्षेत्र के तहत 2100 करोड रु का सबसे बडा आवंटन किला है जो दूर दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए आवश्यक सम्पर्क उपलब्ध करवाने का केन्द्र सरकार का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से इन पहाडी क्षेत्रों का तेजी से विकास सुनिश्चित होगा।सलाहकार ने भी इस अवसर पर क्षेत्रों को सडक सम्पर्क उपलब्ध करवाने मे इन परियोजनाओं के महत्व पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का प्रशासन राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं और सम्पर्क उपलब्ध करवाने हेतु ढांचे के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है।आयुक्त सचिव आरएंडबी खुर्शीद शाह, मुख्य अभियंता बी. के. खन्ना, सम्बंधित एसई नसीर गोनी, देसराज तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।