Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

जय राम ठाकुर ने शिमला-कालका रेलवे ट्रैक पर विभिन्न आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Mar 2019

Last updated on: Mar 06, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कालका-शिमला धरोहर रेलवे लाईन पर विभिन्न आधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण किया जिनमें विस्टाडोम कोच, आधुनिक शौचालय परिसर, नूतन द्वितीय श्रेणी प्रतिक्षा कक्ष, हवाई अड्डे की तर्ज पर रेलवे स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था, 160 के.बी. पी.के. सौर ऊर्जा संयत्र, धरोहर ईंजन एवं शोघी स्टेशन पर कोच, एलईडी लाइट, शिमला-कालका के बीच आने वाले सभी मुख्य स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा इत्यादि शामिल है। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर दो लिफ्टों की आधारशिला रखने के अतिरिक्त शिमला रेलवे स्टेशन के विस्तार व नवीकरण की भी आधारशिला रखी।उन्होंने केन्द्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल का शिमला में रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण व कालका-शिमला रेल लाईन को स्तरोन्नत करने में विशेष रुचि लेने के लिए आभार व्यक्त किया जिससे यह रेल लाईन यात्रियों के लिए यादगार अनुभव बन सके। उन्होंने कहा कि पठानकोट-जोगेन्द्रनगर के बीच रेल ट्रेकों को स्तरोन्नत किया है जिससे अब इस दूरी को तय करने में 2 घंटे कम लगेंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह के प्रयास शिमला-कालका रेल लाईन पर भी किए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्टाडोम को वर्तमान में रेल नम्बर 52453/54 में जोड़ा गया है और इस तरह की और कोच आगामी छः माह में बनकर तैयार हो जाएगी। 

उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर आगामी तीन से छः महीनों में रेल और तेज़ी से दौड़ेगी जिससे यात्रा समय में 30 से 40 मिनट की कमी आएगी।उन्होंने कहा कि इन सभी सुविधाओं से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और कालका-शिमला रेल यात्रा पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण के रूप में उभरेगीं।इस अवसर पर उन्होंने नए हॉप-ऑन हॉप-ऑफ सेवा भी आरंभ की जिससे यात्री किसी भी स्टेशन पर उतर कर समय व्यतीत कर सकेंगे और दोबारा बिना टिकट लिए अन्य आने वाली रेल में यात्रा कर सकेंगे। इससे बड़ोग, सोलन, शोघी इत्यादि स्टेशनों पर पर्यटन गतिविधिओं को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस अवसर पर ओपन विंडों रेस्टोरेंट कोच का भी शुभारंभ किया।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कालका-शिमला रेल मार्ग को इसके धरोहर महत्व के कारण वर्ष 2008 में धरोहर ट्रैक घोषित किया गया था। उन्होंने रेल मंत्रालय का शिमला रेलवे स्टेशन पर विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।रेलवे बोर्ड के सदस्य राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, सांसद राम स्वरूप शर्मा, महापौर कुसुम सदरेट, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी तथा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडु व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD