Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने खनन, न्यायिक ढांचा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसलों को दी मंजूरी स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोलकाता में गंगा घाट की सफाई में मंत्रियों के साथ जुटे सीएम सुवेंदु अधिकारी भारत और मोनाको के संबंध आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएंगे : पीयूष गोयल वडोदरा-हालोल हाईवे पर ट्रक से टकराई लग्जरी बस ; 6 लोगों की मौत, 26 घायल फीफा वर्ल्ड कप : लियोनेल मेसी का चला जादू, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा फीफा वर्ल्ड कप : नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया, हालैंड बने जीत के नायक फीफा वर्ल्ड कप : फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबाप्पे ने किए दो गोल योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात जी-7 सम्मेलन में नरेंद्र मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं जी-7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्‍यवाद पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, डीके शिवकुमार ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील एवियन में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन

 

बौखलाहट में क्यों जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बोले, शपथ ग्रहण में परिजनों की उपस्थिति एक सम्मान का भाव, परंपरा तोड़ हार की खीझ निकाल रही सरकार

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 09:15 IST

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हार से बौखलाहट में हैं, इसीलिए जनादेश का लगातार अपमान कर रहे हैं। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नकार कर भाजपा को जनादेश दिया, यह बात मुख्यमंत्री स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इसी वजह से वह अब विजयी जनप्रतिनिधियों के साथ अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं।

एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति के सदस्यों को लेकर अपमानजनक बयान दिया, जो जनादेश का अपमान था। अब उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी सरकार द्वारा किया गया कृत्य बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह में सदैव ही परिजनों के जाने की परंपरा रही है।

यह जनप्रतिनिधि और परिजनों के लिए एक सम्मान का क्षण होता है, जिसे हर कोई एक उत्सव की तरह मनाना चाहता है। लेकिन सरकार ने जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में परिजनों और मीडिया को न जाने देकर अपनी बौखलाहट ही दिखाई है। इसी बौखलाहट में लगातार प्रदेश के जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रहे हैं और उन्हें नीचा दिखाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सूबे के मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री को जनमत का सम्मान करना चाहिए था, लेकिन वह पहले दिन से ही जनमत को नकारने, चुने हुए जनप्रतिनिधियों को प्रताड़ित करने के काम में लगे हुए हैं, जिससे जिला परिषद, ब्लॉक समिति के अध्यक्ष और स्थानीय निकाय के अध्यक्ष के चुनाव में डरा-धमकाकर उनका समर्थन हासिल कर सकें।

इसके लिए उन्होंने अपने पद के दुरुपयोग की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रताड़ित करने के लिए सरकार ने अधिकारियों को काम पर लगाया है। भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों को परेशान करने की तरह-तरह की संभावनाएं खोजी जा रही हैं, जिससे डरा-धमकाकर उनका समर्थन हासिल किया जा सके।

जनता द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद भी मुख्यमंत्री जनादेश हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और इस काम में लगे अधिकारियों को मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह उन्हें बहुत महंगा पड़ेगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रताड़ित करके अपना समर्थन हासिल करने की मंशा से ही मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकाय के अध्यक्ष के पद के चुनाव की समयावधि में परिवर्तन कर दिया है।

पहले नगर पंचायत और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव स्थानीय निकाय के सभासदों के चुनाव के 7 दिन के भीतर किए जाने का प्रावधान था। लेकिन नियम-कानून की धज्जियां उड़ाने में महारत हासिल कर चुके मुख्यमंत्री ने यह नियम बदल दिया, जिससे सभासदों को प्रभावित करके अपनी हार को छिपाया जा सके। सरकार का यह कृत्य हर तरीके से लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी और जनादेश के खिलाफ है।

भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री को किसी भी हाल में जनमत की चोरी नहीं करने देगी। हार की बौखलाहट में मुख्यमंत्री चाहे जितने लोकतंत्र विरोधी काम कर लें, उन्हें किसी भी हाल में सफलता नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री झूठ का सहारा लेना छोड़ें, जनादेश को स्वीकार करें एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें, इसी में सरकार की भलाई है।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD