Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

प्रधानमंत्री ने निर्माण टेक्नोलॉजी इंडिया समारोह को संबोधित किया

 प्रधानमंत्री ने निर्माण टेक्नोलॉजी इंडिया समारोह को संबोधित किया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Mar 2019

Last updated on: Mar 02, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में  निर्माण टेक्नोलॉजी इंडिया समारोह को संबोधित किया।प्रधानमंत्री ने प्रत्येक परिवार के घर का सपना साकार करने की दिशा में केन्द्र सरकार के संकल्प पर बल दिया।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में तेजी से हो रहे शहरीकरण को देखते हुए वैश्विक आवास टेक्नोलॉजी की आवश्यकता महसूस की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, हृदय तथा अमृत सहित अनेक योजनाओं की दिशा आवास क्षेत्र में परिवर्तन के लिए है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग भौगोलिक स्थितियों में टेक्नोलॉजी को अपनाना भी एक चुनौती है।प्रधानमंत्री ने कहा कि किफायती आवास, रियल स्टेट क्षेत्र, कौशल विकास तथा आवास टेक्नोलॉजी पर काफी बल दिया गया है । उन्होंने 2022 तक प्रत्येक भारतीय को घर देने के अपने सपने को दोहराया और कहा कि उनके कार्यकाल में 1.3 करोड़ घर बनाए गए हैं। उन्होंने सभी लोगों से क्षमताओं को बढ़ाने तथा गरीब की सहायता देने के लिए एक साथ मिलकर काम करने को कहा।प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार टैक्स तथा अन्य प्रोत्साहनों के माध्यम से लोगों के लिए घर खरीदना आसान बना रही है। उन्होंने कहा कि भू-सम्पदा (नियमन और विकास ) अधिनियम, (रेरा) ने डेवलेपरों में उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ाया है औऱ रियल स्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता आई है। उन्होंने कहा कि कुशल मानव संसाधान का पूल तैयार किया गया है, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में। उन्होंने कहा कि निर्माण क्षेत्र में अब आपदारोधी उपाय करने , ऊर्जा क्षमता तथा स्थानीय नवाचार पर अधिक फोकस किया जा रहा है।प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक आवास टेक्नोलॉजी चुनौती एक प्लेटफार्म है जो भारत की निर्माण प्राणाली को अंतर्राष्टीय मानक तक ऊपर उठाने में सहायक होगा।प्रधानमंत्री ने घोषणा कि अपैल 2019 से मार्च 2020 तक आवास टेक्नोलॉजी वर्ष मानाया जाएगा।

 

Tags: Narendra Modi , Hardeep Singh Puri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD