Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नवीन ने लम्बित परियोजनाओं पर उच्चाधिकार प्राप्त समिति की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की

1241.65 करोड़ रुपये की लागत वालीं 306 परियोजनाओं को वितापोशण के लिए स्वीकृति मिली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 02 Mar 2019

Last updated on: Mar 02, 2019, 00:00 IST

उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) जो आज प्रमुख सचिव उद्योग और वाणिज्य नवीन के. चौधरी की अध्यक्षता में हुई, ने 1241.65 करोड़ रुपये के निवेश वाली 306 परियोजनाओं को नए सिरे से वित्त पोषण के लिए स्वीकृति दी।एचपीसी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए राज्यपाल के प्रशासन द्वारा गठित की गई, जिसने अपनी सात बैठकों में अब तक जम्मू और कश्मीर बुनियादी ढाँचा विकास निगम के माध्यम से वित्त पोषण के लिए 6565.13 करोड़ रुपये के संचयी निवेश के साथ 2512 परियोजनाओं को मंजूरी दी है।योजना, विकास और निगरानी विभाग के प्रमुख सचिव रोहित कंसल, आयुक्त सचिव पीडब्ल्यूडी खुर्शीद अहमद शाह, मंडल आयुक्त जम्मू संजीव वर्मा, कार्यकारी निदेशक जेकेआईडीएफसी नाज़िम ज़िया खान, महानिदेशक युवा सेवा और खेल डॉ सलीम-उर-रहमान, सचिव जम्मू-कष्मीर राज्य खेल परिशद नसीम चौधरी और अन्य संबंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।एचपीसी की 7वीं बैठक में वित्त पोषण के लिए स्वीकृत परियोजनाओं में आज कृषि उत्पादन विभाग की 2.35 करोड़ रुपये की लागत वाली एक परियोजना, पशु एवं भेड़पालन विभाग की 7 करोड़ रुपये की लागत वालीं 44 परियोजनाएं, संपदा विभाग की 25.37 करोड़ रुपये की लागत वालीं 4 परियोजनाएं,  गृह विभाग की 16.24 करोड़ रुपये की लागत वालीं 3 परियोजनाएँ, बागवानी विभाग की 30.35 करोड़ रुपये की लागत वालीं 7 परियोजनाएं, उद्योग और वाणिज्य विभाग की 110 करोड़ रुपये की लागत वालीं 3 परियोजनाएँ, लद्दाख मामले  विभाग की 200 करोड़ रुपये की लागत वाली 1 परियोजना, लोक निर्माण विभाग की 72.85 करोड़ रुपये की लागत वालीं 16 परियोजनाएं, पीएचई विभाग की 704.17 करोड़ रुपये की लागत वालीं 224 परियोजनाएं, पर्यटन विभाग की 0.97 करोड़ रुपये की लागत वाली 1 परियोजना और युवा सेवा और खेल विभाग की 72.31 करोड़ रुपये की लागत वालीं 2 परियोजनाएं षामिल हैं।बैठक में बोलते हुए नवीन ने कहा कि जेकेआईडीएफसी के माध्यम से वित्त पोषित सभी परियोजनाएं जियो-टैग की जाएंगी और प्रत्येक परियोजना की तस्वीरें संबंधित विभागों द्वारा उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक जांच के उद्देश्य से अपलोड की जाएंगी।उन्होंने कहा कि प्रक्रियागत अंतरालों के कारण आज की बैठक में जिन परियोजनाओं पर विचार नहीं किया जा सकता था, उन्हें अगली बैठक में लिया जाएगा, बशर्ते कि सभी औपचारिकताएं संबंधित प्रशासनिक विभागों द्वारा पूरी की जाएं।

 

Tags: JK Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD