Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

श्रीपद नाईक ने गाजियाबाद में राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान की आधारशिला रखी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गाजियाबाद , 01 Mar 2019

Last updated on: Mar 01, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय आयुष (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाईक ने आज गाजियाबाद में राष्‍ट्रीय यूनानी चिकिस्ता संस्‍थान (एनआईयूएम) की आधारशिला रखी। इस अवसर पर केन्‍द्रीय विदेश राज्‍य मंत्री जनरल वी.के. सिंह भी उपस्थित थे।श्री नाईक ने इस अवसर पर बताया कि आयुष मंत्रालय गाजियाबाद में एनआईयूएम की स्थापना यूनानी चिकित्सा और आयुष की अन्य प्रणालियों के जरिए गुणवत्तायुक्त चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत कर रहा है। उन्होंने बताया कि 300 करोड़ रुपये की लागत से दस एकड़ क्षेत्र में बनाया जा रहा यह संस्थान उत्तर भारत में यूनानी चिकित्सा का एक सबसे बड़ा संस्थान होगा। इसमें 200 बिस्तरों वाला अस्पताल होगा तथा गुणवत्‍तापूर्ण अनुसंधान और स्‍नातकोत्‍तर तथा पीएचडी स्‍तरों पर शिक्षा की सुविधा भी होगी।जनरल वी.के. सिंह ने संस्थान खोलने के लिए गाजियाबाद का चयन करने पर आयुष मंत्रालय का आभार जताया। यूनानी चिकित्सा प्रणाली पर बोलते हुए श्री सिंह ने कहा कि यह चिकित्सा प्रणाली विभिन्न रोगों सहित खासतौर से चर्म रोगों के इलाज में बेहद कारगर है।इससे पूर्व अपने स्वागत भाषण में आयुष मंत्रालय में सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि आयुष प्रणाली के विकास और प्रोत्साहन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का भरपूर इस्तेमाल करके उन्होंने ‘नमस्ते पोर्टल’ और ‘ए-एचआईएमएस’ जैसी पहल की है। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय गाजियाबाद के एनआईयूएम को यूनानी चिकित्सा के क्षेत्र में एक विश्व स्तरीय संस्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर राज्‍य सभा सांसद श्री विजयपाल सिंह तोमर, आयुष राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), श्री धरम सिंह सैनी,  उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री श्री अतुल गर्ग, साहिबाबाद के विधायक श्री सुनील कुमार शर्मा, मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्‍यागी, मोदी नगर की विधायक श्रीमती मंजू शिवाच और आयुष मंत्रालय में अवर सचिव श्री प्रमोद कुमार पाठक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।  

 

Tags: Shripad Yesso Naik , VK Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD