Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

मएमडीयु में मॉडल पार्लियामेंट में वासु रंजन शांडिल्य को मिला बेस्ट पार्लियामेंटेरियन का खिताब

समृद्धि मौदगिल को बेस्ट डिसिप्लीन व सोमेंद्र को बेस्ट एक्टिव पार्लियामेंटेरियन का खिताब

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुलाना,अम्बाला , 28 Feb 2019

Last updated on: Feb 28, 2019, 00:00 IST

महर्षि मारकंडेश्वर डीम्ड विश्वविद्यालय में मॉडल पार्लियामेंट का आयोजन किया । पहले मॉडल इण्डियन पार्लियामेंट के तहत भारतीय संसद में विधेयक निर्माण की प्रक्रिया से संबंधित प्रतियोगिता हुई । प्रतियोगिता का विषय था ‘सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण । इस प्रतियोगिता में विभिन्न विश्विद्यालयों के 56 प्रतिभागी शामिल हुए । मॉडल पार्लियामेंट की शुरुआत विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विक्टर गंभीर, उप कुलपति डॉ. अशोक अरोड़ा,विनय मल्होत्रा,गोशा लिबराहन,डॉ. रीतिका बंसल व एसपी सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की । प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों में तीखी बहस हुई व छात्रों को भारतीय संसद के नियमों के बारे पता चला । प्रतियोगिता में बेस्ट पार्लियामेंटेरियन का खिताब वासु रंजन शांडिल्य को दिया गया वही बेस्ट डिसीप्लीन पार्लियामेंटेरियन का खिताब समृद्धि मौदगिल व बेस्ट एक्टिव पार्लियामेंटेरियन का खिताब सोमेंद्र सिंह को दिया गया और वही प्रतियोगिता में चुनाव करवाकर आदर्श मुंझाल को प्रधानमंत्री चुना गया और वही सदन का सभापति मनवीत बब्बर व उपसभापति संजीव जाखड़ को चुना गया । मॉडल पार्लियामेंट के निर्णायक मंडल में राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर एवं पूर्व प्रिंसिपल विनय कुमार मल्होत्रा व आर्मी स्कूल की वाईस प्रिंसिपल एवं राजनीतिक विज्ञान की प्रोफेसर गोशा लिबराहन थी।निर्णायक मंडल व अतिथियों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं की पहल का भारत की तस्वीर गढ़ने में अहम स्थान है । निर्णायक मंडल ने कहा यह मॉडल पार्लियामेंट युवाओं के लिए समस्याओं का हल खोजने व नीति बनाने में योगदान देने के लिहाज से अहम है इससे आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर युवा स्पष्ट राय कायम कर पाएंगे। लॉ विभाग की निगरानी में हुए कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए प्रतियोगिता की आयोजक डॉ. रितिका बंसल ने कहा कि देश की वर्तमान राजनितिक व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी अनिवार्य होती जा रही है इसलिए ऐसी प्रतियोगिता करवाई जा रही है । कुलपति व उपकुलपति ने भी डॉ. बंसल की यह प्रतियोगिता करवाने पर सराहना की ।  प्रतियोगिता में अतिथियों व निर्णायक मंडल ने विजेताओं को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह वितरित कर सम्मानित किया व निर्णायक मंडल,अतिथियों व लॉ विभाग की प्रिंसिपल डॉ. बिंदु जिंदल ने तमाम प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

 

Tags: Award

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD