Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

प्राकृतिक कृषि से होगा किसानों का कल्याण : आचार्य देवव्रत

पतंजलि योगपीठ भी अपनाएगा प्राकृतिक खेती

Listen to this article

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 24 Feb 2019

Last updated on: Feb 24, 2019, 00:00 IST

राज्यपाल आचार्य देवव्रत की पहल पर पतंजलि ने यह निर्णय लिया है कि पतंजलि योगपीठ भी अब कम लागत प्राकृतिक खेती को अपनाएगा। पतंजलि से आचार्य बालकृष्ण अपनी टीम के साथ गुरुकुल के कम लागत प्राकृतिक कृषि फार्म के अवलोकन के लिए पहुंचे और फार्म पर गन्ना, गेंहू, चना सहित हरी सब्जियों की फसलों का बारीकी से अध्ययन किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्राकृतिक खेती अपनाने पर बल दिया। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण ने विभिन्न फसलों पर आने वाली लागत और मुनाफे के बारे में आचार्य देवव्रत व फार्म मैनेजर गुरदीप सिंह से विस्तृत चर्चा की।गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 200 एकड़ कृषि फार्म का जिक्र करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि इस फार्म में प्राकृतिक कृषि को पूर्णरूप से अपनाया गया है। इसके परिणामस्वरूप गुरुकुल कुरुक्षेत्र के फार्म में गन्ने का उत्पादन 400 से 500 क्विंटल हुआ जबकि अन्यों का 200 से 250 क्विंटल तक ही रहा। इसी प्रकार धान का उत्पादन अन्यों के 8 से 9 क्विंटल के मुकाबले गुरुकुल कुरुक्षेत्र फार्म में 12 क्विंटल तक दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कृषि फार्म देश का मॉडल कृषि फार्म बनकर उभरा है, जिसे देशभर से किसान देखने आते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि में मल्चिंग के माध्यम से खरपतवार को भी समाप्त किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि गुरुकुल कृषि फार्म में पूर्व में रासायनिक कृषि को अपनाने से जमीन बंजर होने की कगार पर पहुंच गई थी और जांच में यहाँ की मिट्टी का ऑर्गेनिक कार्बन 0.3 तक पहुंच गया था। जबसे प्राकृतिक कृषि पद्धति को अपनाया गया, यही ऑर्गेनिक कार्बन बढ़कर 0.8 से 0.9 तक चला गया जो कृषि वैज्ञानिकों के लिए भी चौंकाने वाला तथ्य है।उन्होंने कहा कि किसानों को बचाने का इससे आसान रास्ता और कोई नहीं हो सकता। राज्यपाल ने खेतों में फसल चक्र को भी अपनाने पर बल देते हुए कहा कि एक ही फसल उत्पादन से पोषक तत्त्व कम हो जाते हैं, जिससे उत्पादन घटता है जबकि फसल चक्र को अपनाने से इस पोषक तत्त्वों की आपूर्ति होती रहती है।आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि उनके पास अलग-अलग स्थानों पर लगभग 200 एकड़ की कृषि योग्य भूमि है, जिसपर वर्तमान में जैविक कृषि की जा रही है। अब आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से इस भूमि पर कम लागत प्राकृतिक खेती की जाएगी। कम लागत प्राकृतिक खेती को किसानों तक पहुंचाने के आचार्य देवव्रत के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने इस अभियान को और मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए आचार्य के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

 

Tags: Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD