Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कश्मीर आतंकवादी हमला : कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष का सरकार को समर्थन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Feb 2019

Last updated on: Feb 15, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को ढृढ़ता के साथ कहा कि आतंकवाद देश को बांट नहीं सकता और इसके साथ ही उन्होंने पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर कहा कि पूरे विपक्ष का समर्थन सरकार के साथ है।पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 45 जवान शहीद हो गए।पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। मनमोहन सिंह ने कहा कि आज शोक का दिन है और राजनीतिक विवाद के मुद्दों को उठाने का नहीं।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, यह भयावह त्रासदी है। हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ इस प्रकार की हिंसा बेहद घृणित है। हम यह स्पष्ट करना चाहते है कि आतंकवाद का एक ही मकसद देश को बांटना है और हम बंटने नहीं जा रहे हैं।राहुल गांधी ने अगले दो दिनों तक कोई राजनीतिक व विवादास्पद मुद्दा नहीं उठाने का वादा किया। उन्होंने कहा, पूरा विपक्ष हमारे जवानों व सरकार के साथ खड़ा है। कोई ताकत, नफरत या नाराजगी देश के प्यार और स्नेह को प्रभावित नहीं सकती।उन्होंने कहा, जिन लोगों ने हिंसा की है, उन्हें यह नहीं मानना चाहिए कि वे हमें चोट पहुंचा सकते हैं। उन्हें एहसास होना चाहिए कि यह देश इस तरह की चीजों को नहीं भूलता।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD