Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांग्रेस ने आप के साथ गठबंधन के लिए ना कहा : अरविंद केजरीवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Feb 2019

Last updated on: Feb 14, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन करने के लिए लगभग ना कह दिया है।लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, उन्होंने (कांग्रेस ने) गठबंधन के लिए लगभग ना कह दिया है।यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए आतुर हैं, उन्होंने कहा, हम पूरे देश की स्थिति को देख रहे हैं- कैसे बीते पांच वर्षो में इसे नुकसान पहुंचाया गया है। हम चिंतित हैं। गठबंधन के लिए आतुर होने की वजह देश को बचाना है।उन्होंने कहा कि वह विश्वास करते हैं कि पूरे देश के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ एक ही उम्मीदवार होना चाहिए क्योंकि तीसरा उम्मीदवार भाजपा विरोधी मतों को खा जाएगा, जिससे सत्तारूढ़ पार्टी को फायदा होगा।उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि देश एक चुनौती का सामना कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अवश्य ही हटाया जाना चाहिए। इसके लिए महत्वपूर्ण है कि पूरे देश में हर जगह भाजपा के विरुद्ध केवल एक उम्मीदवार को खड़ा किया जाए, ताकि भाजपा-विरोधी मतों में विभाजन नहीं हो। सभी को यह समझना चाहिए।उन्होंने कहा, अगर दिल्ली में भाजपा के विरुद्ध दो उम्मीदवार लड़ेंगे, तो भाजपा को फायदा होगा। अगर उत्तरप्रदेश में सपा-बसपा को छोड़कर तीसरा उम्मीदवार लड़ेगा तो इससे भाजपा को लाभ मिलेगा। सभी पार्टियों को इसे समझना चाहिए।इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच एक संभावित चुनावी गठबंधन हो सकता है।राहुल गांधी और केजरीवाल के बीच बैठक बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार के घर पर अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं की मौजूदगी में हुई।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD