Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

लुधियाना सामुहिक बलात्कार : 6 दोषी काबू, 60 दिनों में होगी जांच मुकम्मल -डी. जी. पी. दिनकर गुप्ता

आई. जी. रोपड़ की निगरानी अधीन डी.एस.पी. दाखा करेंगे मामले की जांच

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 14 Feb 2019

Last updated on: Feb 14, 2019, 00:00 IST

बीते दिनों स्थानीय ईसेवाल गाँव के नज़दीक हुए सामुहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने 6 दोषियों को काबू कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले की जांच आई.जी. स्तर की महिला अधिकारी की निगरानी में डी.एस.पी. स्तर की महिला अधिकारी द्वारा अगले 60 दिनों में मुकम्मल की जायेगी। यह जानकारी आज पंजाब पुलिस प्रमुख दिनकर गुप्ता आई.पी.एस. ने स्थानीय पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी में पत्रकार सम्मेलन के दौरान दी।जानकारी देते हुए श्री गुप्ता ने बताया कि दिनांक 9 फरवरी की रात को पीडि़त लड़की और उसका मित्र दोस्त गाँव ईसेवाल के नज़दीक अपनी कार से जा रहे थे तो तीन मोटरसाईकल सवारों ने उनको रास्ते में जबरन घेर कर लड़की के साथ सामुहिक बलात्कार किया और पीडि़तों को छोडऩे के लिए साथी लड़के के मोबाइल फ़ोन से फ़ोन करके उसके दोस्त जसप्रीत सिंह से 1 लाख रुपए की फिरौती की माँग की थी। इस दौरान जसप्रीत सिंह ने पुलिस स्टेशन दाखा के ए.एस.आई. विद्या रत्न से तालमेल किया परन्तु वह पीडि़तों और दोषियों के साथ संबंध न कर सके। दोषी दिनांक 10 फरवरी की सुबह 2 बजे पीडि़त लड़का- लड़की को घटनास्थल पर ही छोड़ कर दौड़ गए।दिनांक 10 फरवरी की शाम को पीडि़त लड़की और उसके दोस्त ने पुलिस स्टेशन दाखा में पहुँच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई तो इस मामले में एफ.आई.आर. नंबर 17 दिनांक 10 -02 -19 अधीन धारा 376-डी, 384, 342 आई. पी. सी. दर्ज कर ली गई। पीडि़ता का सिविल अस्पताल सुधार में मैडीकल करवाया गया और इसके साथ ही दोषियों की खोज के लिए डी.आई.जी. लुधियाना रेंज स. रणधीर सिंह खटड़ा के नेतृत्व में विभिन्न टीमों द्वारा दिन रात एक करके 6 दोषियों को काबू कर लिया गया है। इन दोषियों में सादिक अली पुत्र अब्दुल्ला गाँव रहिमपा जि़ला नवांशहर, जगरूप सिंह उर्फ रूपी पुत्र मलकीत सिंह निवासी गाँव जसपाल बाँगड़ जि़ला लुधियाना, सुरमू पुत्र रोशन दीन गाँव खानपुर जि़ला लुधियाना, अजय पुत्र ललन गाँव टिब्बा जि़ला लुधियाना, सैफ अली निवासी टिब्बा जि़ला लुधियाना और एक नाबालिग दोषी जो कि बस्ती चंगरां कठुआ का रहने वाला है, शामिल हैं।

दिनकर गुप्ता ने बताया कि इस मामले की जांच आई. जी. रोपड़ श्रीमती नीरजा की निगरानी में दाखा की डी.एस.पी. श्रीमती हरकंवल कौर द्वारा 60 दिनों में मुकम्मल की जायेगी। उन्होंने कहा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस मामले की जांच जल्द मुकम्मल करने और दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा दिलाने के लिए यत्न करने के लिए हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का निपटारा फास्ट ट्रैक अदालतों के द्वारा कराने के लिए मुख्यमंत्री चीफ़ जस्टिस ऑफ इंडिया को मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की कोशिश रहेगी कि दोषियों को चार महीनों के अंदर सज़ा दिलाई जा सके।श्री गुप्ता ने कहा कि इस मामले की सूचना मिलने पर तुरंत हरकत में न आने वाले पुलिस कर्मचारियों को मुअत्तल कर दिया गया है और इस मामले की भी जांच की जा रही है कि उसने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए क्या उच्च अधिकारियों को अवगत कराया था या नहीं? श्री गुप्ता ने कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएँ न घटें, इसलिए पंजाब पुलिस द्वारा 181 हैल्पलाईन को फिर शुरू किया जायेगा। यदि ज़रूरत पड़ेगी तो ऐसे स्थानों पर निगरानी रखने के लिए उचित पुलिस स्टेशन आदि भी खोले जाएंगे। पी.सी.आर. और रुरल् रैपिड रिस्पांस सेवाओं को और कारगर किया जायेगा। इसके अलावा सूने स्थानों पर सी. सी. टी. वी. कैमरे आदि लगाए जाएंगे।श्री गुप्ता ने स्पष्ट किया कि पंजाब पुलिस द्वारा ऐसे अपराधों, ख़ास कर महिलाओं के प्रति अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दोषियों का पुलिस रिमांड लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। यदि इस मामले में और दोषी भी सामने आऐंगे तो वह भी क्षमा नहीं किए जाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ डी.आई. जी. लुधियाना रेंज स. रणधीर सिंह खटड़ा, पुलिस कमिशनर लुधियाना डॉ. सुखचैन सिंह गिल, जि़ला पुलिस प्रमुख लुधियाना (ग्रामीण) स. वरिन्दर सिंह बराड़, जि़ला पुलिस प्रमुख खन्ना श्री ध्रुव दहिआ और अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। 

 

Tags: Dinkar Gupta , Crime News Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD