Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

प्रियंका, राहुल का लखनऊ में रोडशो के दौरान भव्य स्वागत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 11 Feb 2019

Last updated on: Feb 11, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का यहां सोमवार को हजारों लोगों ने उनके रोडशो के दौरान स्वागत किया। प्रियंका के साथ उनके भाई व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां खुली बस में रोड शो किया। पार्टी की पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव बनाए जाने के बाद यह उनका लखनऊ का पहला दौरा था।यहां सुरक्षाबलों के लिए उत्साहित भीड़ को संभालना काफी मुश्किल काम रहा। काफिले में अन्य नेताओं के अलावा प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पश्चिमी उत्तरप्रदेश के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल थे। लोगों ने प्रियंका गांधी का जमकर उत्साह बढ़ाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए।बर्लिगटन चौराहे के पास एक जगह प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सिंधिया और अन्य नेताओं को खतरनाक तरीके से लटक रहे बिजली के तार से बचने के लिए अपना सिर नीचे झुकाना पड़ा, जिसके बाद उन्हें बस से थोड़ी देर के लिए उतारकर कार में बिठा दिया गया।समर्थक ‘आ गई बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी’ का नारा लगा रहे थे, जबकि कुछ समर्थक प्रियंका की तस्वीर वाली टोपी और टी-शर्ट पहने हुए थे।प्रियंका लगातार लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं। वहीं कई समर्थक उनकी तरफ माला उछाल रहे थे। सैकड़ों कार्यकर्ता अपने हाथों में पार्टी का झंडा लिए हुए थे।चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे से मॉल एवेन्यू स्थित कांग्रेस कार्यालय तक प्रियंका गांधी के पोस्टर पटे हुए थे। कई पोस्टरों में उन्हें देवी दुर्गा के रूप में दिखाया गया था।

 

Tags: Priyanka Gandhi , Rahul Gandhi , Jyotiraditya Scindia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD