पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से घर-घर रोज़गार के लिए गए सपने को पूरा करने के लिए करीब 2000 करोड़ रुपए के निवेश से हलका घनौर के गाँव चमारू में क्वार्क सीटी की तरफ से करीब 255 एकड़ में विकसित किये जा रहे इंडस्ट्रीयल अस्टेट के विकास कार्यों की शुरुआत पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री श्रीमती परनीत कौर और पंजाब के लोक निर्माण और सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने संयुक्त रूप से करवाई। इस मौके उनके साथ क्वार्क सीटी के चेयरमैन श्री फ्रेड इबराहमी, हलका राजपुरा के विधायक स. हरदयाल सिंह कम्बोज़ और घनौर के विधायक मदन लाल जलालपुर भी मौजूद रहे।आज यहाँ अनाज मंडी में करवाए एक विशाल समारोह दौरान संबोधन करते हुए श्रीमती परनीत कौर ने कहा कि इस इंडस्ट्रीयल अस्टेट के विकसित होने से जहाँ इलाके के 25 से 30 हज़ार लोगों को सीधे तौर पर रोज़गार मिलेगा, वहीं लाखों लोगों को इसका अप्रत्यक्ष तौर पर भी लाभ पहुँचेगा। श्रीमती परनीत कौर ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में सरकार मतदान से पहले किये वायदों को पूरा कर रही है और इसीके अंतर्गत ही घर- घर रोज़गार देने के वायदे के तहत यह औद्योगिक हब विकसित करने जा रही है।परनीत कौर ने कहा कि जिन किन्हीं विरोधी पार्टियों ने पिछले 10 सालों दौरान राज्य की तरक्की के लिए तिनका तक नहीं तोड़ अब वही कैप्टन सरकार की तरफ से आरंभ किए गए किसान कर्ज़ राहत, घर-घर रोज़गार और अन्य अनेकों लोक भलाई स्कीमों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विविधा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट कंपनी की तरफ से विकसित होने वाले इस औद्योगिक हब में कृषि आधारित, सेहत सेवाएं, बुनियादी ढांचा, बिजली, सूचना प्रौद्यौगिकी सहित अन्य दर्जनों प्रकार के उद्योग विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि क्वार्क सिटी की तरफ से अकेले रोज़गार के मौके ही प्रदान नहीं किये जाएंगे बल्कि नौजवानों को हुनरमंद भी बनाया जायेगा जिससे वह अपने पैरों पर खड़े हो सकें।इस मौके मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का संदेश ले कर पहुँचे कैबिनेट मंत्री श्री विजय इंद्र सिंगला ने कहा कि उनकी सरकार सूचना प्रौद्यौगिकी के क्षेत्र को मज़बूत कर रही है जिससे कम निवेश के साथ और ज्यादा आमदन वाले रोज़गार के अधिक मौके पैदा किये जा सकें।
उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से नयी औद्योगिक नीति के अंतर्गत उद्योग के लिए बनाए बेहतरीन माहौल और दी गई रियायतों समेत सस्ती बिजली के परिणामस्वरूप ही पिछले 10 सालों दौरान गोबिन्दगढ़ की बंद हुई औद्योगिक इकाईयों की चिमनियों में से धुआँ निकलने लगा है।श्री सिंगला ने बताया कि क्वार्क सिटी के चेयरमैन श्री फ्रेड इबराहमी 2002 कैप्टन अमरिन्दर सिंह तत्कालीन सरकार समय पंजाब आए परंतु अफ़सोस कि पिछली सरकार ने इनके सभी प्राजैकट रोक दिए। उन्होंने कहा कि परंतु अब ऐसा नहीं होगा बल्कि राज्य को ख़ुशहाल बनाने के लिए लोक समर्थकी नीतियों के साथ-साथ पटरी से उतरी पंजाब की अर्थव्यवस्था को भी मज़बूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्वार्क सीटी जैसे और भी बड़े प्राजैकट जल्द ही पंजाब आ रहे हैं और बड़े पैमाने पर लगने वाले उद्योग की वजह से राज्य के नौजवानों को भी बड़े पैमाने पर रोज़गार उपलब्ध होंगे।इस दौरान पिछली सरकार के 10 सालों में अपने तरफ से किये निवेश की दुर्गति होने का ज़िक्र करते क्वार्क सिटी के चेयरमैन श्री फ्रेड इबराहमी ने कहा कि उन्हें इस समय पंजाब में आना अपने आप की मूर्खता लग रहा था परंतु पिछले 22 महीनों दौरान मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार की तरफ से दिए सहयोग ने सब कुछ भुला दिया है और अब मुझे पंजाब के साथ मोह हो गया है। श्री फ्रेड ने कहा कि अमरीका में ट्रम्प यदि 300 नौकरियाँ पैदा करता है तो उसको बड़ी प्राप्ति बताया जाता है परंतु उन्होंने 2003 में 10 हज़ार नौकरियाँ पैदा की और अब फिर चमारू में 25 हज़ार लोगों को रोज़गार के मौके प्रदान किये जाएंगे।श्री इबराहमी ने अंग्रेज़ी में दिए अपने भावुकता भरपूर भाषण दौरान कहा कि,''उसका दिल पंजाब और पंजाबियों के प्यार के साथ भरा हुआ है, जिस के लिए वह संगरूर में एक स्कूल सहित एक स्किल डेवलेपमेंट केंद्र भी खोलेंगे और बाद में वहां भी इंडस्ट्रीयल अस्टेट खोलने समेत पंजाब के दूसरे क्षेत्रों में भी निवेश करेंगे और उनके लिए ट्रम्प की जगह पंजाब के लिए पहली प्राथमिकता है।''श्री फ्रेड ने पिछली सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कैप्टन सरकार की तरफ से उनके इंडस्ट्रीयल अस्टेट में दिए जाने वाले समूचे लाभ निवेशकों को मिलेंगे। उन्होंने पंजाब के लोगों से आह्वान किया कि वे स्वयं उद्यमी बने और अपने रोज़गार के मौके पैदा करके दूसरे लोगों को भी रोज़गार प्रदान करें और ख़ुशहाल और आर्थिक तौर पर मज़बूत पंजाब सृजन करने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि वह दुनिया भर के निवेशकों को तो यहाँ लाएंगे परंतु उनकी पहल स्थानीय निवेशकों और स्थानीय निवासियों के लिए है।इससे पहले विधायक श्री हरदयाल सिंह कम्बोज़ और श्री मदन लाल जलालपुर ने संबोधन करते हुए इस क्वार्क सिटी प्रोजेकट को इलाके के लिए पंजाब सरकार की तरफ से दी गई बड़ी देन बताते हुए इसके लिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद किया। श्री कम्बोज और श्री जलालपुर ने पिछले 10 सालों दौरान इलाके को अनदेखा किये जाने का जिक्र करते बताया कि अब क्षेत्र में पीने वाला नहरी पानी, सड़कें, सिंचाई के लिए बनूड़ केनाल समेत अन्य अनगिणत प्रोजेक्ट आ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्वार्क सीटी इंडस्ट्रीयल अस्टेट इस पिछड़े इलाके के लिए बड़ा तोहफ़ा साबित होगा।इस मौके चमारू इंडस्ट्रीयल अस्टेट में अपना उद्योग लाने वाले निवेशकों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान सरकारी स्कूल चमारू के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रोगराम की दिलकश पेशकारी दी और क्वार्क सिटी की तरफ से गाँव चमारू के स्कूल की करीब 150 छात्राएँ को स्कालरशिप के चैक वितरित किये गए जबकि क्वार्क सिटी ने इलाके के 1000 होनहार विद्यार्थियों के लिए स्कालरशिप देने का ऐलान भी किया। मंच संचालन क्वार्क सिटी के सीनियर अधिकारी श्री राजेश शर्मा ने किया।इस मौके उद्योग विभाग के सचिव श्रीमती विन्नी महाजन, पूर्व विधायक स. तरलोचन सिंह सूँढ़, मुख्य मंत्री के ओ. एस. डी. स. अंमृतप्रताप सिंह हनी सेखों, ज़िला कांग्रेस प्रधान स. गुरदीप सिंह ऊंटसर, ज़िला परिषद मैंबर गगनदीप सिंह जोली जलालपुर, नगर कौंसिल प्रधान श्री नरिन्दर शास्त्री, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति मैंबर स. कुलदीप सिंह नस्सूपुर, श्री जगदीश जग्गा, श्री फकीर चंद बांसल, स. बलदेव सिंह गद्दोमाजरा, स. गुरिन्दरपाल सिंह दूआ, डा. सरबजीत सिंह, श्री नरिन्दर सहगल, स. बलराज सिंह, हैपी सेहरा, एस. डी. एम. राजपुरा श्री शिव कुमार, एस. पी. ट्रैफिक और सुरक्षा स. हरमीत सिंह हुन्दल, डी. एस. पी. श्री के. के. पैंथे, डी. एस. पी. श्री अशोक कुमार समेत गाँव चमारू के निवासी, हलका राजपुरा और घनौर के बड़ी संख्या निवासियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।