Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रोपड़ पुलिस द्वारा राष्ट्रीय स्तर के वेटलिफटर समेत पहलवान गिरोह के 3 गैंगस्टर गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोपड़ , 29 Jan 2019

Last updated on: Jan 29, 2019, 00:00 IST

रोपड़ पुलिस ने हाईवे डकैती के 5 मामलों में कथित तौर पर शामिल पहलवान गिरोह के 3 गैंगस्टरों को गिरफ़्तार किया है। इनके 4 साथी अभी भी फऱार हैं।यह पहलवान गिरोह फतेहगढ़ साहिब, खन्ना और पटियाला के कॉलेजों में विद्यार्थियों की राजनीति को लेकर खन्ना के गांधी गिरोह के साथ हथियारबंद संघर्ष में शामिल था।दोषियों जिनमें राष्ट्रीय स्तर का वेटलिफ्टर और कॉलेज की विद्यार्थी यूनियन का पूर्व प्रधान शामिल है, को सोमवार शाम गुप्त सूचना मिलने के उपरांत 10 किलोमीटर की लम्बी मश्कत के बाद कटली टी प्वाइंट में रोपड़ पुलिस के इंस्पेक्टर दीपिन्दर के नेतृत्व वाली सी.आई.ए. 1 टीम ने पकड़ा।गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों में रसूलड़ा, खन्ना से नीलामल उर्फ बिल्ला, खन्ना से विशाल, जो आर.आई.एम.टी. कॉलेज मंडी गोबिन्दगढ़ का पूर्व प्रधान है और राजपुरा से गुरजोत, जिसके विरुद्ध पटियाला में लूट के दो केस दर्ज थे और अब ज़मानत पर बाहर था, शामिल हैं। प्राथमिक जांच के  अनुसार उनके साथी जो अभी तक पुलिस की गिरफ़्त से बाहर हैं, भी खन्ना और पटियाला से सम्बन्धित हैं।गिरफ़्तार किये गए गैंगस्टरों से पुलिस ने 4 पिस्तौल (32 बोर) और 22 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। बताने योग्य है कि यह हथियार इन गैगस्टरों द्वारा मेरठ, यू.पी. से अपने जानकार के ज़रिये खऱीदे गए थे।रोपड़ से एस.एस.पी, स्वपन शर्मा ने बताया कि गिरफ़्तार किये गए सरहिन्द के पहलवान गिरोह से सम्बन्धित हैं। यह गैंगस्टर रोपड़, खन्ना और फतेहगढ़ साहिब में डकैती के पाँच मामलों में शामिल थे।गिरफ़्तार किये गए यह गैंगस्टर पिछले साल नवंबर में सरहिन्द और खन्ना में मोटरसाईकल चोरी और शराब के 2 ठेकों की हथियारबंद लूट में शामिल थे। इनकी तरफ से पथरेड़ी जाटों और संधुआं, जि़ला रोपड़ में भी शराब के ठेके की लूट की गई थी। इस तिकडी द्वारा अपने साथियों के साथ बस्सी पठाना में भी ठेके की हथियारबंद लूट की कोशिश की गई थी, जहाँ ठेके के मालिक पर इन गैंगस्टरों द्वारा सीधी गोलियाँ चलाईं गई।पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों की खोज में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से कुछ महाराष्ट्र और गुजरात भाग गए हैं। माना जाता है कि इस गिरोह का एक मैंबर विदेश भाग गया है।इस वर्ष रूपनगर पुलिस की यह दूसरी बड़ी सफलता है, जिसने इस महीने के शुरू में सेना में भर्ती के नाम पर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था।

 

Tags: Crime News Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD