Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

जय राम ठाकुर ने सीएचसी रेहन को 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की

फतेहपुर में रखी मिनी सचिवालय भवन की आधारशिला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 19 Jan 2019

Last updated on: Jan 19, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा ज़िला के रेहन में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहन को 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि फतेहपुर क्षेत्र में पानी की समस्या के हल के लिए ब्रिक्स के अंतर्गत तैयार 51 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को दूसरे चरण में फंडिंग के लिए भेजा जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों के सहयोग से राज्य सरकार ने हाल ही में अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धर्मशाला में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित समारोह की शोभा बढ़ाई। प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की और राज्य के लोगों के कल्याण के लिए आरम्भ की गई कई योजनाओं की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान उन्होंने राज्य के कुल 68 निर्वाचन क्षेत्रों में से 64 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है ताकि लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य के विकास के लिए बिना किसी भेदभाव और प्रतिशोध की भावना से कार्य करने में विश्वास रखती है। सरकार प्रदेश के संतुलित और न्यायसंगत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के लिए आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की है जिससे लगभग दो लाख वृद्धजन लाभान्वित हुए हैं। जन मंच के माध्यम से 22,000 शिकायतों का निवारण किया गया है जबकि गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत 35000 से अधिक परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा आरम्भ की गई आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं ले पा रहे लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान करने के लिए हिम केयरयोजना आरम्भ की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना आरम्भ की है जिसके अंतर्गत 40 लाख रुपये के निवेश के साथ 30 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्रत्येक मंत्रिमण्डल की बैठकों में कई पद सृजित और भरे जा रहे हैं। 

सरकार ने पिछले एक वर्ष के दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष से जरूरतमंदों को लगभग 10 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है।जय राम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष उनकी दिल्ली यात्राओं के बारे में बहुत कुछ कहता है, लेकिन अब जब राज्य सरकार केंद्र सरकार से राज्य के लिए 9500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को प्राप्त करने में सफल रही है, तो उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उच्च स्तर पर राजस्थान सरकार के साथ पोंग डैम विस्थापितों के पुनर्वास का मामला उठाया जाएगा और जल्द ही इसका कोई स्थाई समाधान निकाला जाएगा।उन्होंने राजकीय महाविद्यालय देहरा में एम.कॉम और एम.एस.सी भौतिकी कक्षाएं आरंभ करने और सकरी गांव को जोड़ने के लिए पुल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजा का तालाब में उप-तहसील खोलने के मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने मध्य हिमालय सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने 1.02 करोड़ रुपये की लागत से तैयार उठाऊ सिंचाई योजना का शुभारम्भ किया। उन्होंने 1.90 करोड़ रुपये की राशि से बनी खदौन-मोहर-लागरा-खट्टान उठाऊ जलापूर्ति योजना का भी उद्घाटन किया। उन्होंने 3.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फतेहपुर पुलिस थाना भवन का शुभारम्भ किया।उन्होंने फतेहपुर में 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले संयुक्त कार्यालय भवन (मिनी सचिवालय) की आधारशिला रखी।पूर्व सांसद कृपाल परमार ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने अपनी प्रमुख भूमि पोंग बांध के निर्माण के लिए दी है, लेकिन आज भी वे पुनर्वास की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बांध के कारण बेघर लोगों के उचित पुनर्वास के लिए राजस्थान सरकार से मामले को उठाने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का भी आग्रह किया तथा क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को विस्तार से रखा।खाद्य एवं नागरिक आपूर्तित मंत्री किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, विधायक राकेश पठानिया, रीता धीमान, अर्जुन सिंह, विधायक भरमौर जय लाल, विधायक गगरेट राजेश ठाकुर, कांगड़ा राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व विधायक दुलो राम, उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD