Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

हिमाचल प्रदेश के लोक साहित्य में देव परंपरा का विशेष महत्व : प्रो. अग्नि

साहित्यकार कलाकार प्रलेखन योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मषाला , 18 Jan 2019

Last updated on: Jan 18, 2019, 00:00 IST

हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी ने साहित्यकार कलाकार प्रलेखन योजना के अंतर्गत शुक्रवार को धर्मशाला में केन्द्रीय विश्वविद्यालय में साहित्य संगोष्ठी एवं लेखक संवाद व साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के प्रख्यात लेखक एवं लोक साहित्य के मर्मज्ञ विद्वान प्रो. वेद प्रकाश अग्नि का डाक्यूमेंटेशन किया गया।इस मौके प्रो. वेद प्रकाश अग्नि ने हिमाचल प्रदेश लोक साहित्य पर आधारित अपने व्याख्यान में हिमाचली परंपरा में सिद्ध एवं नाथ परंपरा, इतिहास तथा लोक मान्यताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सिद्ध और नाथ परंपरा पर शोध कार्य किए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोक साहित्य में देव परंपरा का विशेष् महत्व है। हिमाचल लोक मानस में, पारंपरिक लोक गीतों, गाथाओं, सामाजिक धार्मिक रीति-रिवाज़ों, लोक आस्थाओं, देव गाथाओं, लोक संगीत, संस्कार गीतों में देवी-देवताओं के इतिहास, उनकी उत्पत्ति तथा देव संस्कृति से संबन्धित अनेक धारणाएं प्रचलित हैं जिनके अध्ययन से सिद्ध तथा नाथ परंपरा को समझा जा सकता है।प्रो. अग्नि ने कहा कि गुरू गोरखनाथ, भतृहरी, बाबा बालक नाथ की मान्यता आज भी लोक साहित्य में विशेष स्थान रखती है। सिद्ध चानो के प्रति लोक आस्था एक संत परंपरा को समेटे हुए है।डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने प्रो. वेद प्रकाश अग्नि के जीवनवृत, कृतित्व तथा उनके साहित्यिक योगदान पर परिचर्चा करते हुए उनसे संवाद किया।कार्यक्रम में डॉ. इन्द्र ठाकुर, चेतराम, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. भाग सिंह चौहान, विजय मोहन पुरी, भूमिदत्त शर्मा, डॉ. चंद्र, डॉ. आशा भंडारी ने भाग लिया।

हिमाचल की सांस्कृतिक परंपरा को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास 

हिमाचल अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए कहा किहिमाचल अकादमी द्वारा प्रदेश के मेले, पर्व, त्योहारों का फिल्मांकन किया जाता है। वर्तमान में अकादमी द्वारा लगभग 20 वृत्तचित्रों के निर्माण के बाद दूरदर्शन केन्द्र, शिमला, सिटी चैनल, चैनल 9 आदि संचार माध्यमों से प्रसारित करवाए जाने की योजना है, ताकि हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक परंपरा को लोगों तक पहुंचाया जा सके।डॉ. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रदेश की पारंपरिक कला, संस्कृति भाषा एवं साहित्य संरक्षण, प्रलेखन, प्रचार-प्रसार तथा प्रकाषन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि डॉ. पूर्णिमा चौहान सचिव भाषा संस्कृति की अगुवाई में अकादमी द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार के दृष्टिपत्र के अन्तर्गत हिमाचली भाषा की विभिन्न बोलियांे के संरक्षण हेतु बधारी, सिरमौरी, कुल्लुई तथा अन्य बोलियों की पुस्तिका तैयार की जा रही है। ‘आज पुरानी राहों में’ योजना के अन्तर्गत कला एवं संस्कृति से संबंधित स्मृति चिन्ह तैयार किए जा रहे हैं और प्रदेश के वरिष्ठ कलाकारों तथा साहित्यकारों के योगदान तथा जीवनवृत्त पर आधारित डाक्यूमेंट्री तैयार की जा रही हैं। इस योजना में अब तक प्रख्यात लेखक, आर.सी षर्मा तथा  प्रो. केषव षर्मा का डाक्यूमेंटेशन किया जा चुका है तथा प्रो. वेद प्रकाश अग्नि और डॉ. गौतम शर्मा व्यथित का धर्मशाला तथा नेरटी में फिल्मांकन किया जा रहा है। साहित्यकारों तथा कलाकारों के जीवन वृत्त तथा योगदान पर डाक्यूमेंटरी तैयार करकेे उनके योगदान तथा लोक साहित्य की परंपरा को संरक्षित किया जा रहा है।

 

Tags: Mix Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD