Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फारूक अहमद शाह ने जल निकायों को पुनःस्थापित करने के लिए कार्य योजना पर चर्चा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 16 Jan 2019

Last updated on: Jan 16, 2019, 00:00 IST

पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण सचिव फारूक अहमद शाह ने आज पीएचई, कानून, राजस्व, यूईईडी और वन्यजीव अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए नदियों, वेटलैंड्स, झीलों और झेहलम नदी के पहले से मौजूद नेटवर्क को पुनःस्थापित करने के लिए कार्य योजना पर चर्चा की।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्य अभियंता आईएंडएफसी कश्मीर, अतिरिक्त एडवोकेट जनरल, अतिरिक्त उपायुक्त श्रीनगर, अधीक्षक अभियंता यूईईडी कश्मीर, क्षेत्रीय वन्यजीव संरक्षक कश्मीर और सम्बंधित विभागों के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।नदियों, वेटलैंड्स, झीलों और झेहलम नदी के पहले से मौजूद नेटवर्क की फिर से स्थापना के लिए एक कार्य योजना तैयार करने के लिए उच्च न्यायालय के निर्देशों की पृष्ठभूमि में बैठक बुलाई गई थी।सचिव ने कहा, “जल निकायों के पहले से मौजूद नेटवर्क को फिर से स्थापित करने के लिए कार्य योजना की आवश्यकता है।“ उन्होंने अधिकारियों को अतिरिक्त उत्साह के साथ कार्य योजना पर काम करने के लिए जोर दिया ताकि 2014 की बाढ़ जैसी आपदा टल जाए।उन्होंने कहा कि सरकार ने इस दिशा में कई उपाय किए हैं और झेहलम नदी की क्षमता बढ़ाने के लिए इसकी डी-सिल्टिंग का कार्य शुरु किया है और अन्य अड़चनों को खत्म किया है।पहले से मौजूद नदियों के प्रारंभिक भू-मानचित्रण के लिए आग्रह करते हुए, सचिव ने सम्बंधित अधिकारियों से निकट समन्वय बनाए रखने के लिए कहा ताकि उनके पुनरुद्धार के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार की जाए।

 

Tags: JK Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD