Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सेरीकल्चर विभाग शहतूत रोपण के लिए जगटी, शेखपोरा कालोनियां गोद लेगा-फारूक शाह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 16 Jan 2019

Last updated on: Jan 16, 2019, 00:00 IST

सेरीकल्चर विकास विभाग शहरी शहतूत रोपण कार्यक्रम, जो पहले ही जम्मू संभाग में शुरु हो चुका है, के तहत जम्मू के जगटी और बडगाम जिले के शेखपोरा में विस्थापित कॉलोनियों को गोद ले रहा है।आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण सचिव फारूक अहमद शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह बात सामने आई।कार्यक्रम के तहत, इन कॉलोनियों में 2000 उच्च-उन्नत शहतूत के पौधे लगाए जाएंगे।बैठक में बताया गया कि जगटी, नगरोटा में शहतूत रोपण अगले सप्ताह आयोजित किया जाएगा और आवश्यक पौध सामग्री तैयार रखी गई है। जबकि मार्च 2019 में विस्थापित कॉलोनी शेखपोरा बडगाम में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।इस अवसर पर, सचिव ने सेरीकल्चर तथा राहत एवं पुनर्वास विभागों से कहा कि वे पौधों के अत्यधिक सजावटी होने के साथ उनकी उचित देखभाल और रखरखाव सुनिश्चित करें।उन्होंने शहरी शहतूत रोपण और शहतूत सम्पति के संरक्षण के लिए राहत और पुनर्वास विभाग की उचित सहायता का भी आश्वासन दिया और कहा कि इससे भविष्य में कॉलोनियों के निवासियों के लिए आर्थिक लाभ भी होगा।बैठक में निदेशक सेरीकल्चर गुलज़ार अहमद शबनम, आयुक्त राहत और पुनर्वास एम.एल. रैना, वित्त निदेशक राहत और पुनर्वास ज़हूर अहमद वानी और सेरीकल्चर तथा राहत एवं पुनर्वास विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: JK Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD