Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

जसवंतसिंह सुमनभाई भाभोर ने हैदराबाद में ‘प्रथम एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालय स्‍पोर्ट्स मीट-2019’ का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 15 Jan 2019

Last updated on: Jan 15, 2019, 00:00 IST

जनजातीय कार्य राज्‍य मंत्री जसवंतसिंह सुमनभाई भाभोर ने हैदराबाद में ‘प्रथम एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय स्पोसर्ट्स मीट -2019’ का उद्घाटन किया। यह राष्‍ट्रीय खेल प्रतियोगिता जीएमसी बालयोगी स्‍टेडियम, गाचीबावली में 14 से 16 जनवरी, 2019 को चलेगी। तेलंगाना प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है और इसका आयोजन जनजातीय कल्‍याण आवासीय शैक्षिक संस्‍थान सोसाएटी कर रही है।इस अवसर पर श्री भाभोर ने कहा कि सरकार 2022 तक 400 से अधिक एकलव्‍य आदर्श विद्यालयों की स्‍थापना करने की योजना बना रही है। उन्‍होंने कहा कि सरकार नवोदय विद्यालयों के अनुरूप एकलव्‍य आदर्श आवासीय विद्यालयों का विकास कर रही है, जिसमें जनजातीय छात्रों के अमूल विकास पर ध्‍यान दिया जा रहा है। इसके लिए बजट में भारी प्रावधान भी किये जा रहे हैं।टीटीडब्‍ल्‍यूआरईआईएस के सचिव डॉ. आर.एस. प्रवीण कुमार और तेलंगाना सरकार के जनजातीय कल्‍याण सचिव बेनहर दत्‍त एक्‍का ने कहा कि तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री, राज्‍य के जनजातीय बच्‍चों को बेहतर शिक्षा उपलब्‍ध कराने के लिए शिक्षा में भारी निवेश कर रहे हैं।इस अवसर पर जनजातीय कार्य सचिव श्री दीपक खांडेकर, संयुक्‍त सचिव श्री विनोद कुमार तिवारी सहित विभिन्‍न सचिव, सलाहकार, निदेशक, अवर सचिव तथा अन्‍य विशिष्‍ट जन उपस्थित थे।उल्‍लेखनीय है कि इस खेल प्रतियोगिता में देश भर के 20 राज्‍यों से 1735 प्रतिस्‍पर्धी हिस्‍सा लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्‍स सहित 13 प्रतिस्‍पर्धाएं होंगी।  

 

Tags: Jaswant Sinh Bhabhor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD