Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आदि महोत्सव, दिल्ली हाट में छह बार की महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियन मैरी कॉम का सम्मान किया

15 दिन तक चले आदि महोत्सव का आज समापन हो गया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Nov 2018

Last updated on: Nov 30, 2018, 00:00 IST

जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड ने आज दिल्ली हाट में आयोजित आदि महोत्सव के समापन दिवस पर छह बार की महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियन मैरी कॉम का सम्मान किया। सुश्री मैरी कॉम “ट्राइब्स” की ब्रांड एंबेस्डर भी हैं। आदि महोत्सव के दौरान देशभर के जनजातीय दिग्गज शिल्पकारों के विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया गया था। इसका आयोजन जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड ने 16 से 30 नवंबर, 2018 तक किया था।स्वागत समारोह की अध्यक्षता जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुआल ओराम ने की। इस अवसर पर जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री जसवंतसिंह सुमनभाई भाभोर और 20 से अधिक राज्यों से आए एक हजार से अधिक जनजातीय शिल्पकार उपस्थित थे। इन शिल्पकारों ने महोत्सव के दौरान विभिन्न कलाओं, शिल्पों और खानपान का प्रदर्शन किया था। जनजातीय शिल्पकारों और महिलाओं ने बाग, माहेश्वरी, चंदेरी, बनारसी, संबलपुरी साड़ियों सहित विभिन्न हथकरघा और शानदार दस्तकारी पेश की। यह आयोजन जनजातीय शिल्पकारों के लिए बहुत उत्साहवर्धक रहा है और 15 दिनों के दौरान 16 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।सुश्री मैरी कॉम का सम्मान करते हुए श्री जुआल ओराम ने कहा कि सुश्री मैरी कॉम भारत का गौरव हैं, जिन्होंने अभी हाल में छठवीं महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इस तरह उन्होंने विश्व में किसी भी महिला मुक्केबाज द्वारा जीते जाने वाले अधिकतम स्वर्ण पदकों का पुराना तोड़ दिया। श्री ओराम ने कहा कि सुश्री मैरी कॉम का सम्मान करते हुए जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड/ट्राइब्स इंडिया को गर्व हो रहा है। वे ट्राइब्स इंडिया के पंचतंत्र वर्ग के उत्पादों की ब्रांड एंबेस्डर भी हैं, जिन्हें देशभर के जनजातीय दिग्गज शिल्पकार तैयार करते हैं। “पंच” तंत्र वर्ग के उत्पाद बेहद शानदार हैं और सुश्री मैरी कॉम द्वारा प्रेरित हैं।उल्लेखनीय है कि महोत्सव के दौरान प्रत्येक दिन साढ़े छह बजे से लेकर साढ़े आठ बजे रात तक जनजातीय संगीत और नृत्य का प्रदर्शन किया जाता था। इस दौरान 20 राज्यों के लगभग 250 कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। महोत्सव के दौरान 20 राज्यों के एक हजार से अधिक जनजातीय शिल्पकारों ने अपने उत्पाद पेश किए। महोत्सव में जनजातीय पाक कला का भी प्रदर्शन किया गया। विशेष बात यह रही कि महोत्सव के दौरान सभी जनजातीय कारोबारी स्टॉलों पर क्रेडिट/डेबिट कार्डों के जरिए भुगतान की सुविधा उपलब्ध थी, जो “कैशलेस” के प्रति राष्ट्रीय आकांक्षा का प्रतीक है।

 

 

Tags: Jual Oram , Jaswant Sinh Bhabhor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD