Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

अब राजकुमार हिरानी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, बॉलीवुड स्तब्ध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jan 2019

Last updated on: Jan 14, 2019, 00:00 IST

हैशटैगमीटू मूवमेंट थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला 'मुन्नाभाई' सीरीज की फिल्मों से लोकप्रिय हुए फिल्मकार राजकुमार हिरानी का है। उन पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।हिरानी की फिल्म 'संजू' में उनके साथ काम कर चुकी महिला ने उन पर यह गंभीर आरोप लगाया है। फिल्म उद्योग जहां इस मामले के सामने आने के बाद चुप और स्तब्ध है, वहीं कुछ लोग इससे परेशान हैं।लेखक अपूर्वा असरानी ने इस मामले के बारे में कहा, "मैंने उस युवा महिला पर भरोसा करने का फैसला किया है, क्योंकि इतने रसूखदार फिल्मकार के खिलाफ बोलने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है और फिर फिल्म उद्योग द्वारा बहिष्कार किए जाने का भी जोखिम होता है। मेरा मानना है कि 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के पोस्टर और प्रोमो से श्रीमान हिरानी का नाम हटाकर निर्माताओं ने सही किया।"उन्होंने कहा, "यह कुछ ऐसा है, जिसे फैंटम फिल्म्स के निर्माता विकास बहल का नाम सामने आने के बाद करने में नाकाम रहे थे।"'हफपोस्ट इंडिया' के एक लेख में एक महिला ने दावा किया है कि फिल्म 'संजू' में काम करने के दौरान फिल्मकार ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। हिरानी ने आरोप को नकार दिया है।

हिरानी की करीबी मित्र व अभिनेत्री दिया मिर्जा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं इस खबर से बहुत व्यथित हूं, जैसा कि मैं 15 वर्षो से राजू (हिरानी) सर को जानती हूं और उनका सम्मान करती हूं, मैं केवल उम्मीद कर सकती हूं कि एक उचित आधिकारिक जांच के बाद सच्चाई सामने आए। वह उन सबसे सभ्य लोगों में से एक हैं, जिनके साथ मैंने कभी काम किया है और मुझे ऐसा लगता है कि मेरी तरफ से इस पर बोलना नाइंसाफी होगी, क्योंकि मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।"फिल्मकार हंसल मेहता ने कहा, "यह परेशान कर देने वाला है। मैं उम्मीद करता हूं कि सच्चाई सामने आएगी और एक त्वरित और उचित समाधान सुनिश्चित करने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।"अभिनेता आलोकनाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकीं लेखिका-निर्देशक विनता नंदा ने कहा कि हालांकि, वह निजी तौर पर खुद यह सब झेल चुकी हैं, लेकिन उनके लिए फिर भी यकीन करना मुश्किल है।उन्होंने कहा कि यह जगजाहिर है कि भारत में दोहरी जिंदगी जी रहे दोहरे चरित्र वाले स्त्री-पुरुष रहते हैं, जो घर पर परिवार के बीच कुछ और होते हैं और कार्यस्थल पर कुछ और होते हैं।

 

Tags: #MeToo , Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD