Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

सभी सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस लेकिन धर्मनिरपेक्ष दलों के लिए दरवाजे खुले : गुलाम नबी आजाद

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 13 Jan 2019

Last updated on: Jan 13, 2019, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन में शामिल नहीं की गई कांग्रेस ने रविवार को कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन, पार्टी ने साथ ही जोर दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने की मंशा रखने वाले धर्मनिरपेक्ष दलों के लिए उसके दरवाजे खुले हैं।सपा और बसपा द्वारा गठबंधन की घोषणा करने के एक दिन बाद कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी का गठबंधन का हिस्सा नहीं बनना एक तरह से अप्रत्यक्ष बेहतरीन बात है क्योंकि इससे उसे राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का अवसर मिला है।आजाद ने यहां मीडिया को बताया, उलटे, हमारी पार्टी खुश है..क्योंकि अगर गठबंधन होता तो हमें 25 से 30 सीटों पर संतोष करना पड़ता। लेकिन, अब हम सभी सीटों पर लड़ रहे हैं। हम पूरी तरह से तैयार हैं और हम सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।उन्होंने कहा, हम सभी 80 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन किसी भी धर्मनिरपेक्ष दल या पार्टियां, जिन्हें हम भाजपा के खिलाफ हमारी लड़ाई में हमारे साथ शामिल होने में सक्षम पाते हैं, तो हम उन्हें जगह देने के लिए तैयार हैं। हम ऐसे दलों या पार्टियों का स्वागत करेंगे और हम सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनाएंगे।सपा और बसपा द्वारा कांग्रेस से किनारा किए जाने के बारे में बात करते हुए आजाद ने कहा, कांग्रेस ही केवल एकमात्र ऐसी पार्टी है जो मोदी सरकार को उखाड़ फेंक सकती है और भाजपा को हरा सकता है।हम चाहते थे कि भाजपा के खिलाफ हमारी लड़ाई में सभी धर्मनिरपेक्ष दल शामिल हों।

उन्होंने कहा, लेकिन, अगर कोई हमारे साथ नहीं चलना चाहता तो उसकी राय है, हम इसमें कुछ नहीं कर सकते।सपा और बसपा द्वारा अमेठी व राय बरेली सीट छोड़ने पर आजाद ने कहा कि दोनों दलों ने पहले भी इन दोनों सीटों पर चुनाव नहीं लड़ा है।अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व राय बरेली संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र हैं।चुनाव बाद गठबंधन की बात से किनारा करते हुए आजाद ने कहा, यह लड़ाई एक राज्य की नहीं बल्कि यह संसद की लड़ाई है।कांग्रेस नेता ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में एक बैठक के बाद यह बात कही।उन्होंने कहा, हमने पहले भी कहा था कि हम हर उस पार्टी के साथ चलने के लिए तैयार हैं जो भाजपा को हराना चाहती है। लेकिन, हम किसी को मजबूर नहीं कर सकते। उन्होंने (सपा-बसपा ने) इस अध्याय को बंद कर दिया है, इसलिए हम अपने बलबूते भाजपा को हराने की लड़ाई जारी रखेंगे।यह पूछने पर कि क्या कांग्रेस लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के लिए अन्य दलों के साथ बातचीत कर रही है, आजाद ने कहा, पिछले 3-4 वर्षों से हम धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ भाजपा के खिलाफ हाथ मिलाने की बात कर रहे हैं। उनमें से कुछ एन. चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा (तेलुगू देशम पार्टी) जैसी पार्टी खुद से इसमें शामिल हो गई हैं। इसलिए हम कुछ दलों के साथ गठबंधन की बात कर रहे हैं या नहीं, इसके बारे में संवाददाता सम्मेलन में बात नहीं की जा सकती।कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पद के चेहरे पर टिप्पणी से भी इनकार कर दिया और कहा कि सबसे पहले लड़ाई भाजपा को हराने की है।

 

Tags: Ghulam Nabi Azad , Raj Babbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD