Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

दुनिया फैसल की पीड़ा को समझेगी : पी.चिदंबरम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jan 2019

Last updated on: Jan 10, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने 2009 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) टॉप कर चुके शाह फैसल के इस्तीफे पर कहा कि दुनिया उनकी पीड़ा और गुस्से को समझेगी।आईएएस परीक्षा टॉप करने वाले फैसल पहले कश्मीरी हैं।चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, “हालांकि यह दुखद है लेकिन मैं आईएएस शाह (अब इस्तीफा दे चुके) फैजल को सलाम करता हूं। उनके बयान का हर शब्द सच है और यह भाजपा सरकार पर दोषारोपण है। दुनिया उनके गुस्से और पीड़ा को समझेगी।”फैसल ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर में नागरिकों की हो रही हत्याओं और हिंदूवादी ताकतों द्वारा भारतीय मुसलमानों को हाशिए पर धकेले जाने के विरोध में आईएएएस सेवा छोड़ दी है। इसने उन्हें (मुसलमानों) देश का दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया है।साल 2009 में आईएएएस की परीक्षा में शीर्ष पद हासिल करने वाले फैसल को जम्मू एवं कश्मीर कैडर दिया गया था। वह स्कूल शिक्षा के निदेशक और पावर डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक थे।चिंदबरम ने पंजाब पुलिस का नेतृत्व कर चुके सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी जुलियो रिबेरो का भी उल्लेख किया।उन्होंने कहा, “ज्यादा समय नहीं हुआ है, जब दिग्गज पुलिस अधिकारी रिबेरो ने भी यही बातें कही थीं लेकिन सरकार की तरफ से कोई आश्वासन नहीं दिया गया था। हमारे साथी नागरिकों की ओर से इस तरह के बयानों से हमारे सिर शर्म और खेद से झुक जाने चाहिए।”

 

Tags: P Chidambaram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD