Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देसी गायों की नस्ल सुधार के लिए 35 करोड़ की लागत से बनेगा सैंटर ऑफ एक्सीलेंस-बलबीर सिंह सिद्धू

पशु पालन के क्षेत्र में ब्राजील द्वारा विकसित की गई आधुनिक प्रौद्यौगिकी का लिया जायेगा सहयोग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jan 2019

Last updated on: Jan 10, 2019, 00:00 IST

पंजाब में आधुनिक प्रौद्यौगिकी के साथ देसी गायों के नस्ल सुधार और रख-रखाव के लिए लगभग 35 करोड़ रुपए की लागत से 'सैंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जायेगा जिसमें ब्राजील की आधुनिक प्रौद्यौगिकी का सहयोग लिया जायेगा। इस बात का खुलासा पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री पंजाब स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आज यहाँ ब्राजील के नुमायंदों के साथ हुई मीटिंग के दौरान किया।पशु पालन मंत्री ने बताया कि इस मीटिंग का मुख्य मंतव्य आधुनिक प्रौद्यौगिकी के साथ देसी नस्लों का सुधार करना और पैदावार को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि फ़सली विभिन्नता प्रोग्राम के अधीन मुख्यमंत्री, पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा पशु पालन और डेयरी फार्मिंग के पेशों के साथ किसानों को जोडऩे के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं जिससे किसानों की आय में पक्के तौर पर विस्तार किया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में 5 सैंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किये जा रहे हैं जिनमें से एक केंद्र पंजाब में स्थापित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यह केंद्र, जहाँ देसी गायों की नस्ल सुधार के लिए लाभप्रद होगा वहीं इस केंद्र में नवीनतम प्रौद्यौगिकी के द्वारा ब्रीडिंग, आई.वी.एफ, (इन विटओ फर्टीलाईजेशन), सैक्स सोरटड सीमन का उत्पादन और माहिरों द्वारा स्टाफ को आधुनिक तकनीकों और विधियों संबंधी प्रशिक्षण दिया जायगा।ब्राजील के पारा राज्य के कृषि और पशु पालन मंत्री श्री टारकिस्यू डी क्रुज मैसकिटा ने कहा कि सैंटर ऑफ एक्सीलेंस कलसी उत्तराखंड और केंद्रीय कृषि यूनिवर्सिटी, कृषि विज्ञान केन्द्रों मोतिहारी में ब्राजील के पशु पालन के क्षेत्र माहिरों के सहयोग से स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि ब्राजील में भारत की देसी गायों गीर, कनकरेज, लाल सिंधी और ओनगेल नस्ल की गायों का आयात किया गया जिसके उपरांत इन नस्लों में सुधार किया गया और अब गीर 86 लीटर दूध प्रति दिन, कनकरेज 60 लीटर, लाल सिंधी 50 लीटर और ओनगेल नस्ल 41 लीटर दूध दे रही है। जो यहाँ मौजूद नस्लों की अपेक्षा कहीं ज़्यादा है।डायरैक्टर, बोफैलो, रिर्सच एंड डिवैल्पमैंट एमबरापा इस्टर्न एमाज़ोन बिलिम, डा.जोस रिबामर फिलायप मोरकीस ने बताया कि आई.वी.एफ. प्रौद्यौगिकी में ब्राजील विश्व में सबसे अग्रणी देश है और आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से दूध उत्पाद को भी कई गुणा बढ़ाकर पैदावार की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम राज्य के नीली रावी और मुर्हा नस्ल के सीमन स्टरा का प्रयोग ब्राज़ील के खोज केन्द्रों में करेंगे।इस मौके पर नुमायंदों द्वारा पशु पालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को ब्राजील आने का न्योता भी दिया गया जिससे वहां आकर पशु पालकों द्वारा स्थापित किये गए आधुनिक डेयरी फार्म और खोज केन्द्रों का जायज़ा ले सकें। पशु वैज्ञानिक,उबेराबा, मीन्स गिरेस डा. झोस ओटाव्यो लिमोस ने कहा कि ब्राजील द्वारा विकसित की गई जीनोमिक चिप भारत की देसी नस्ल की गायों के लिए लाभप्रद साबित होगी इसका प्रयोग भारत के 4 एक्सीलेंस केन्द्रों में किया जा रहा है। इस मौके पर सचिव पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास राज कमल चौधरी, डायरैक्टर पशु पालन इन्द्रजीत सिंह, डायरैक्टर डेयरी विकास इन्द्रजीत सिंह और अन्य सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD