Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

टैक्सटाईलस मिनिस्टर स्मृति ईरानी द्वारा एलपीयू में वूमैन साईंस कांग्रेस का शुभारंभ

अवसर था लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी में चल रही पांच दिवसीय 106वीं इंडियन साईंस कांग्रेस के आयोजन का

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालन्धर , 05 Jan 2019

Last updated on: Jan 05, 2019, 00:00 IST

भारत की टैक्सटाईलस मिनिस्टर स्मृति ईरानी आज लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी पहुंची जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी के शांति देवी मित्तल सभागार में आईएससी की 8वीं वूमैन साईंस कांग्रेस का शुभारंभ किया। यह अवसर था एलपीयू कैंपस में विगत दिनों से चल रही 106वीं इंडियन साईंस कांग्रेस के तीसरे दिन का। महिला वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों  को स बोधित करते हुए मंत्री ईरानी ने कहा-''मैं इस विशालतम कॉन्कलेव में एक मंत्री नहीं अपितु एक महिला के तौर पर शामिल हुई हूं। भारत और विश्व की कई सुप्रसिद्ध महिला वैज्ञानिकों की तरह ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को नए रास्ते खोजने चाहिए जिससे कि वे साईंस, इंजीनियरिंग व रचनाओं की दुनिया में दाखिल हो सकें। उन्होंने सभी महिलाओं से कहा कि वे अपने आप को सशक्त बनाएं और लिंगभेद मिटाने के लिए आगे आएं। इस प्रति खेद प्रकट करते हुए कि विश्व के कुल वैज्ञानिकों में महिला वैज्ञानिकों की प्रतिशत बहुत कम है, मंत्री ईरानी ने बताया कि इस प्रकार महिला वैज्ञानिक विशालतम अल्पसं यकों की श्रेणी में आती हैं। उन्होंने इसे महिलाओं के लिए एक विशाल चुनौती बताया। उन्होंने सभागार में मौजूद सभी को कहा कि वे लिंग भेद को समाप्त करें और लिंग समानता की स्थापना करें।  एक उदाहरण के द्वारा उन्होंने बताया कि किसी बच्चे के आरंभिक दिनों में ही उनके माता-पिता एक लड़की को गुडिय़ा से खिलाते हैं और एक पुत्र को कार जैसे यांत्रिक उपकरणों से। इस तरह के भेदभाव खत्म होने चाहिएं। इस अवसर पर उन्होंने डिजिटल इंडिया, ऑन लाईन एजुकेशन तथा लड़कियों के समग्र विकास के प्रति भी विचार रखे।मंत्री ईरानी ने आईएससी के सभी अधिकारियों से कहा कि वे देश के सभी स्कूलों, विशेष तौर पर मिडल व हाई स्कूलों, में सर्वश्रेष्ठ साईंस पत्रिकाएं और साईंस की किताबें विद्यार्थियों को उनकी अपनी भाषाओं में ट्रांसलेट करके पहुंचाएं ताकि वे अपने स्कूली दिनों से ही साईंस के प्रति लगाव पैदा कर सकें। 

उन्होंने एलपीयू के चांसलर श्री अशोक मित्तल तथा एलपीयू की प्रबंधन समिति को कैंपस में वाईब्रेंसी स्थापित करने के लिए बधाई भी दी।इस अवसर पर मंत्री महोदया ने एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए भीमकाय रोबोटिक स्ट्रक्चर 'मैटल मैगना को एलपीयू के मु य द्वार पर भी लाँच किया। इस रोबोट का भार 30 टन है, यह 30 फुट ऊंचा है, इसकी आंखें चमकती हैं और यह एलईडी डिस्पले से युक्त है। इसी अवसर पर वूमैन साईंस कांग्रेस को समर्पित सोविनियर का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान इंडियन साईंस कांग्रेस के जनरल प्रैजीडैंट डॉ मनोज कुमार चक्रबरती, एलपीयू के चांसलर श्री अशोक मित्तल, आईएससी 2020 के लिए चयनित हुईं जनरल प्रैजीडैंट प्रो विजय लक्ष्मी सक्सेना भी मौजूद थे।उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय आईएससी की 8वीं वूमैन साईंस कांग्रेस का समापन समारोह 6 जनवरी 2019 को होगा जिसके मु य अतिथि भारत के एच आर डी मिनिस्टर श्रीप्रकाश जावड़ेकर होंगे।दो दिवसीय वूमैन साईंस कांग्रेस में साईंस टैकनोलॉजी व समाज के प्रति महिलाओं द्वारा डाले गए योगदान को भरपूर दर्शाया जा रहा है। इसमें सरकार, शिक्षा तथा उद्योग जगत से सुप्रसिद्ध महिला वैज्ञानिक तथा नेता भाग ले रहे हैं जो कि नीति निर्धारक हैं और उन द्वारा दूसरे सत्र में विशेष बातचीत की जाएगी। इसमें बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाऊंडेशन की एशिया के लिए हैड डॉ पूर्वी मेहता; इन्फोसिस की सीएसआर की हैड सुजा वारियर; भारती फाऊंडेशन की ममता सेकिया; अडानी फाऊंडेशन की डायरैक्टर सुष्मा, वेदांता की सीएसआर की हैड नीलिमा खेतान; स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क की डॉ शकुंतला दास तथा कई और भाग ले रही हैं।

 

Tags: Smriti Irani , Lovely Professional University

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD