Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दानी सज्जनों के सहयोग से सांझी रसोई को मिल रहा भारी प्रोत्साहन : ईशा कालिया

समाज सेवी प्यारे लाल सैनी ने सांझी रसोई को 10 हजार रुपये मासिक देने की घोषणा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Dec 2018

Last updated on: Dec 28, 2018, 00:00 IST

समाज सेवी प्यारे लाल सैनी ने सांझी रसोई प्रोजैक्ट की आम लोगों के लिए अहमियत देखते हुए सांझी रसोई फंड के लिए हर माह 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है व भरोसा दिलाया है कि वे जिला रैड क्रास सोसायटी के साथ मिलकर भविष्य में भी जन कल्याण कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे। यह विचार श्री सैनी ने आज डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया के साथ  भेंट वार्ता के दौरान रखे। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने समाज सेवी प्यारे लाल सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि दानी सज्जनों के सहयोग के कारण ही जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे सांझी रसोई प्रोजैक्ट को भारी प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि दानी सज्जनों की ओर से अब तक 3504354 रु पये का सांझी रसोई में योगदान दिया जा चुका है और अब तक 203873 लोग सांझी रसोई में 10 रु पये में पेट भर पौष्टिक भोजन कर चुके हैं।डिप्टी कमिश्नर ने दानी सज्जनों की ओर से डाले गए योगदान का जहां आभार प्रकट किया वहीं अन्य दानी सज्जनों को भी अपील करते हुए सांझी रसोई में अधिक से अधिक योगदान देने को कहा। उन्होंने शहर वासियों को अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक अपने यादगार दिन बुक-ए-डे योजना के अंतर्गत पहले से ही बुक करवा ले और इन यादगारी पलों को सांझी रसोई में लोगों के साथ सांझा करें। उन्होंने कहा कि जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से 10 रु पये में पेट भर खाना खिलाने वाला यह प्रोजैक्ट लगातार चलता रहे, इस लिए शहर वासी अपना हर संभव योगदान दें। उन्होंने कहा कि विशेष दिन यहां मनाने से दानी सज्जनों  को मानवता की सेवा करने का भी मौका मिलता है।इस दौरान सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी श्री नरेश गुप्ता ने बताया कि पहले भी समाज सेवी श्री प्यारे लाल सैनी सांझी रसोई को 6 लाख रु पये दे चुके हैं। इसके अलावा वे जिला रैड क्रास सोसायटी को लगभग 1 करोड़ 40 लाख रु पये का योगदान दे चुके हैं। 

                         

 

Tags: DC Hoshiarpur , Red Cross

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD