Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अगली संसद राफेल सौदे की जेपीसी जांच कराएगी : पी. चिदंबरम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 21 Dec 2018

Last updated on: Dec 21, 2018, 00:00 IST

केंद्र सरकार पर सर्वोच्च न्यायालय को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को करोड़ों रुपये के राफेल लड़ाकू विमान सौदे की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा संसद जेपीसी से जांच नहीं कराती है तो अगली संसद जांच का आदेश देगी।चिदंबरम ने यहां पार्टी कार्यालय पर संवाददाताओं से कहा, अगर वर्तमान संसद जेपीसी का गठन नहीं करती है, तो अगली संसद में राफेल मामले की जांच के लिए जेपीसी का गठन किया जाएगा।चिदंबरम ने कहा कि 2019 के आम चुनाव में राफेल एक महत्वपूर्ण मुद्दा होगा, साथ ही यह हाल में हुए छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनावों में भी एक जीवंत मुद्दा था।उन्होंने कहा, यूपीए (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) शासन में 126 विमानों की खरीद का अनुबंध किया गया था, जबकि वर्तमान सरकार मात्र 36 विमानों के लिए 60 हजार करोड़ रुपये चुका रही है। इस रक्षा सौदे को बिना चुनौती दिए और बिना जांच के यूं ही छोड़ा नहीं जा सकता।एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार पर सर्वोच्च न्यायालय को घोखा देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, हम अपनी बात को जनता तक ले जाएंगे और उनसे राफेल सौदे की जांच के लिए कांग्रेस पार्टी की जेपीसी की मांग का समर्थन करने के लिए कहेंगे।

पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की जेपीसी जांच की मांग के बाद चिदंबरम ने भी यह मांग की।कांग्रेस नेता ने कहा कि शीर्ष अदालत ने अपना फैसला रक्षा खरीद के विभिन्न पहलुओं के उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर होने के आधार पर दिया है।चिदंबरम ने कहा, सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार के विभिन्न बयानों और दावों को सच मान लिया और पेश किए गए तथ्यों को जांचने की जरूरत नहीं समझी। इस प्रक्रिया में अदालत ने एक बड़ी गलती यह की कि उसने इस बात को सच मान लिया कि भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) ने सौदे की जांच कर ली है।पूर्व वित्तमंत्री ने आरोप लगाया कि सरकार ने अदालत को जानबूझकर गुमराह किया। सीएजी ने लड़ाकू विमान सौदे पर अभी अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार भी नहीं की है।कांग्रेस नेता ने लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए पिछली संप्रग सरकार द्वारा की गई बातचीत को आगे न बढ़ाकर उसे रद्द कर देने और दसॉ के साथ नया समझौता करने की सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाया।

 

Tags: P Chidambaram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD