Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

केसीआर अगले हफ्ते नवीन पटनायक, ममता, मायावती से मिलेंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 21 Dec 2018

Last updated on: Dec 21, 2018, 00:00 IST

संघीय मोर्चा बनाने के लिए अपने प्रयासों को तेज करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री व तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अगले सप्ताह ओडिशा व पश्चिम बंगाल के अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगे।टीआरएस प्रमुख रविवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भुवनेश्वर में मुलाकात करेंगे। राव सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में मिलेंगे।दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद केसीआर नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों क्रमश: मायावती व अखिलेश यादव के साथ अलग-अलग मुलाकात करेंगे।तेलंगाना विधानसभा चुनावों में टीआरएस की भारी जीत से उत्साहित केसीआर ने राष्ट्रीय राजनीति पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है, जिससे भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस का विकल्प पेश किया जा सके।राज्य विधानसभा चुनाव में 11 दिसम्बर को जीत के बाद उन्होंने कहा था कि जल्द ही क्षेत्रीय पार्टियों का एक संघ आकार लेगा।मुख्यमंत्री के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार केसीआर ने एक महीने के लिए विशेष विमान की सेवाएं ली हैं। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी होंगे। वह रविवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में शारदा पीठ जाएंगे और राजस्यामला मंदिर में विशेष पूजा करेंगे।विशाखापट्टनम से वह भुवनेश्वर पहुंचेंगे और ओडिशा के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद वह कोणार्क मंदिर और जगन्नाथ मंदिर जाएंगे।यहां से वह कोलकाता पहुंचेंगे जहां ममता से मिलेंगें और कालीमाता मंदिर जाएंगे।कोलकाता से वह दिल्ली जाएंगे जहां वह दो-तीन दिन रहेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे।

 

Tags: K Chandrashekar Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD