अतिरिक्त डीजी सीआरपीएफ वी.एस.के. कामूदी ने आज राजभवन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की तथा उन्हें राज्य में मौजूदा भीतरी सुरक्षा परिदृष्य की जानकारी दी। राज्यपाल ने राज्य में हाल ही में आयोजित हुए पंचायत चुनावों के सुचारू आयोजन में सीआरपीएफ की भूमिका की सराहना की।