Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने 15 नई देसी नस्लों के पंजीकरण को मंजूरी दी

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Dec 2018

Last updated on: Dec 12, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कृषि भवन, नई दिल्ली में ब्रीड रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्रों के वितरण समारोह को संबोधित किया और कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने इस वर्ष पशुधन और कुक्कुट की रिकॉर्ड 15 देसी नस्लों को पंजीकृत किया है और अब वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2018 तक पंजीकृत नई नस्लों की कुल संख्या 40 हो गई है। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री परषोत्तम रुपाला, श्रीमती कृष्णा राज और श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मौजूद थे।उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 से अब तक 55 नई पंजीकृत नस्लों में से 40 नई नस्लों को केवल चार वर्षों (2014-18) के दौरान पंजीकृत किया गया, जबकि वर्ष 2010-13 के दौरान सिर्फ 15 नई नस्लों का पंजीकरण हुआ था। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि हर साल नई पंजीकृत नस्लों की संख्या बढ़ रही है।उन्होंने बताया कि हाल ही में पंजीकृत 15 नस्लों में गोवंश की दो नस्लें (लद्दाख-जम्मू-कश्मीर से लद्दाखी, महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र से कोंकण कपिला), भैंस की तीन नस्लें (असम से लुइत, तमिलनाडु से बरगुर, छत्तीसगढ़ से छत्तीसगढ़ी), बकरी की छह नस्लें (गुजरात से काहमी, उत्तर प्रदेश से रोहेलखण्डी, असम से असम हिल, कर्नाटक से बिदरी और नंदीदुर्ग, जम्मू-कश्मीर से भकरवाली) और एक भेड़ (गुजरात से पंचली), एक सुअर (उत्तर प्रदेश से घूररा),  एक गधा (गुजरात से हलारी) और एक कुक्कुट (उत्तराखंड से उत्तरा कुक्कुट) शामिल हैं।

श्री सिंह ने बताया कि ये देसी नस्लें गर्मी सहिष्णुता, रोग प्रतिरोध क्षमता और कम चारे पर भी उत्पादन देने के लिए प्रसिद्ध हैं। पशु नस्लों की पहचान और पंजीकरण देश की जैव विविधता से संबंधित दस्तावेजीकरण में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पशु नस्लों को उचित मूल्य प्रदान करने, उनके सुधार के लिए सरकार के विभिन्न विकास कार्यक्रमों को शुरू करने एवं देश की जैव विविधता को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। भारत में विश्व भर के कुल गोवंश का लगभग 15%, भैंस का 57%, बकरी का 17%, भेड़ का 7% और कुक्कुट का 4.5% है। अभी भी दूरदराज के क्षेत्रों में अधिक शुद्ध रूप में अनेक नस्लों की संभावना है जिनका आने वाले समय में मूल्यांकन करने की आवश्यक्ता है।उन्होंने कहा कि नई नस्लों की पहचान के साथ-साथ वर्तमान नस्लों का सुधार, संवर्धन और संरक्षण भी महत्वपूर्ण है। इसके मद्देनजर देसी नस्लों के सुधार और संरक्षण के लिए विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत स्वदेशी नस्लों के सुधार और संरक्षण के लिए 2000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई है। गोवंश और भैंसों की मूल नस्लों के संरक्षण के लिए 2 राष्ट्रीय कामधेनु प्रजनन केंद्र और 20 गोकुल ग्राम स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 20 भ्रूण स्थानांतरण और आईवीएफ प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं, जो 3000 उच्च जेनेटिक गुणों वाले सांड तैयार करेंगी। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय बोवाइन जीनोमिक सेंटर कम अवधि में स्वदेशी नस्लों के दूध उत्पादन हेतु आनुवांशिक सुधार करने के लिए सरकार की एक नई पहल है।अपने सम्बोधन के आखिर में कृषि मंत्री ने पशुधन नस्ल पंजीकरण के सभी हितधारकों को बधाई देते हुए इस अमूल्य पशु संसाधनों का उपयोग और संरक्षण करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, केंद्रीय और राज्य पशुपालन विभाग तथा किसान सहित अन्य पशु हितधारकों को आपस में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD