Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग पहुंची कांग्रेस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Dec 2018

Last updated on: Dec 04, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग पहुंची। पार्टी का आरोप है कि शाह ने तेलंगाना में कांग्रेस के घोषणा पत्र को तोड़-मरोड़ कर पेश कर और गलत सूचना फैलाकर सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का काम किया है। रंगा रेड्डी जिले के अमांगल में दो दिसंबर को चुनाव प्रचार करते हुए शाह ने कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया था और दावा किया था कि कांग्रेस ने राज्य में मंदिरों को छोड़कर केवल मस्जिदों और चर्चो में मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। शाह के दावे के विपरीत, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में न केवल मस्जिदों व चर्चो को, बल्कि मंदिरों और पूजा करने के अन्य स्थानों को भी मुफ्त बिजली पहुंचाने का वादा किया है। शाह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल और कांग्रेस नेता कमलनाथ की अगुवाई में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शाह के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आयोग को एक ज्ञापन सौंपा।

सिब्बल ने यहां मीडिया से कहा, शाह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में झूठ बोलकर माहौल खराब करने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की। हमने चुनाव आयोग को शाह के बयान पर संज्ञान लेने और उन्हें नोटिस भेजने के लिए कहा है। चुनाव आयोग को साफ-सुथरा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विकाराबाद जिले में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की चुनावी रैली से पहले कांग्रेस की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष रेवंथ रेड्डी को पौ फटने से पहले हिरासत में लिए जाने पर सवाल उठाए। सिब्बल ने कहा, जिस तरह से रेड्डी को बिना किसी कारण बताए तड़के तीन बजे गिरफ्तार किया गया, उससे स्पष्ट होता है कि सरकार का इरादा हर तरह से कांग्रेस को हानि पहुंचाना है। हमने चुनाव आयोग से इस मामले को संज्ञान में लेने के लिए कहा है, ताकि चुनाव में इस तरह की गिरफ्तारी न हो। तेलंगाना में 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात दिसंबर को चुनाव होने वाले हैं।

 

Tags: Kapil Sibal , Kamal Nath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD