Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

रिहायशी क्षेत्रों में लगे कूड़े के ढेरों से शहरवासी परेशान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अरुण कुमार)

कुराली , 24 Nov 2018

Last updated on: Nov 24, 2018, 00:00 IST

शहर में कूड़ा-कर्कट के निपटारे के लिए लाखों रुपए खर्च करके बनाए गए कूड़ादान और अन्य प्रबंध भी लोगों को सडकों पर बिखरे कूड़ा-कर्कट से निजात नही दिला सके। शहर के प्रत्येक वार्ड के खाली प्लॉटों में फैंका जा रहा कूड़ा-कर्कट शहर वासियों के लिए सिरदर्दी का कारण बना हुआ है। लोगों ने कूड़ा-कर्कट के निपटारे के लिए ठोस प्रबंध किए जाने की मांग की है। स्थानीय नगर कौंसल द्वारा कूड़ा-कर्कट के ढेरों को सडकों पर बिखरने से रोकने के लिए ही कई दर्जन कूड़ादान लाखों रुपए खर्च करके तैयार करवाने के अतिरिक्त इन कूड़ादानों को प्रतिदिन गाड़ी के द्वारा उठा कर कूड़ा-कर्कट के निपटारे के प्रबंध किए हुए है। इसके अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को रेहडियां उपलब्ध करवाई गई है ताकि शहर मे कूड़ा-कर्कट के ढेर ना लगे। लेकिन इन सब के प्रबंधों के बावजूद शहर की सडके कूड़ा-कर्कट के ढेरों से बच नहीं रही। कूड़ा-कर्कट के ढेरों के निपटारे के लिए कूडे को आग की भेंट चढ़ा दिया जाता है। कूड़ा कर्कट के ढेरों में से निकलता जहरीला धुआं वातावरण में बिगाड़ का कारण और लोगों के लिए समस्या का कारण बनता है और इसी कूड़े को बेसहारा घूम रहे पशु आहार के रूप में खा बीमार पड़ सडको पर ही दम तोड रहे है इस और भी नगर कौंसिल बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। शहरवासियों ने सडकों और खाली प्लॉटो में प्रतिदिन बिखरते कूड़ा-कर्कट के पक्के हल और निपटारे की मांग की है। इस संबंधी जब नगर कौंसल के कार्यसाधक अफसर गुरदीप सिंह के साथ संपर्क किया तो उन्होंने कूड़ा-कर्कट के सही निपटारे के प्रबंध करने और आग लगाकर प्रदूषण फैलाए जाने की जांच और बनती कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

 

 

Tags: Problem

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD