Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सरकार ने एमएसएमई को नष्ट किया, अब आरबीआई से मदद चाहती है : पी. चिदंबरम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Nov 2018

Last updated on: Nov 21, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नोटबंदी काले धन से छुटकारा पाने के लिए एक 'कड़वी' दवा थी। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में बुधवार को कहा कि इससे सूक्ष्य, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र पूरी तरह बरबाद हो गया और अब सरकार चाहती है कि आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) इस क्षेत्र को पुनर्जीवित करे। चिदंबरम ने एक ट्वीट में कहा, "सच्चाई यह है प्रधानमंत्री महोदय कि आपने नोटबंदी का इस्तेमाल एमएसएमई को नष्ट करने के लिए एक 'कड़वी' दवा के रूप में किया। अब सरकार चाहती है कि आरबीआई इस सेक्टर को पुनर्जीवित करे।" चिदंबरम ने यह बात मध्य प्रदेश में मंगलवार को एक रैली में मोदी द्वारा की गई टिप्पणी के जवाब में कही है। 

आरबीआई के निदेशक मंडल ने सोमवार को केंद्रीय बैंक ने आर्थिक पूंजी ढांचे की जांच करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है, जो यह फैसला करेगी कि केंद्रीय बैंक को अपने रिजर्व में कितनी राशि रखनी चाहिए और कितना धन उसे सरकार को देना चाहिए। निदेशक मंडल ने इसके अलावा अर्थव्यवस्था में तरलता की कमी पर भी विचार किया कि क्या इसे बढ़ाने के लिए बैंकों पर लागू प्राम्ट करेक्टिव एक्शन (पीसीए) नियमों में ढील दी जाए, जिसे बैंकों के फंसे हुए कर्ज के कारण बैलेंस शीट को ठीक करने के लिए लागू किया गया था। इस मसले पर आरबीआई बोर्ड फॉर फाइनेंशियल सुपरविजन (बीएफएस) विचार करेगा।

 

Tags: P Chidambaram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD