Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नरेंद्र मोदी को पी. चिदंबरम की चुनौती : गैर-गांधी कांग्रेस अध्यक्षों के नाम गिनाएं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Nov 2018

Last updated on: Nov 17, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कांग्रेस को एक गैर-गांधी पार्टी अध्यक्ष नियुक्त करने की चुनौती दिए जाने के अगले दिन पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को मोदी को चुनौती दी कि वह गांधी परिवार से बाहर के अब तक हुए कांग्रेस अध्यक्षों के नाम गिनाएं। चिदंबरम ने एक सूची भी जारी की। चिदंबरम ने सिलसिलेवार ट्वीटों में कहा कि वह 'आभारी' हैं कि प्रधानमंत्री इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कौन कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित हुआ है। साथ ही सवाल किया कि क्या मोदी अपने भाषणों का आधा समय नोटबंदी, जीएसटी, राफेल, सीबीआई, और आरबीआई पर बोलने में लगाएंगे? उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की याददाश्त सही करने के लिए बता दूं कि सन् 1947 के बाद से कांग्रेस अध्यक्ष आचार्य कृपलानी, पट्टाभि सीतारमैया, पुरुषोत्तम दास टंडन, यू.एन. धेबर, संजीव रेड्डी, संजीवैया.., कामराज, निजलिंगप्पा, सी. सुब्रमण्यम, जगजीवन राम, शंकर दयाल शर्मा, डी.के. बरुआ, बह्मानंद रेड्डी, पी.वी. नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी रह चुके हैं।"

चिदंबरम ने यह भी कहा कि कांग्रेस को आजादी के बाद के अपने नताओं- बाबासाहेब अंबेडकर, लाल बहादुर शास्त्री, कामराज, मनमोहन सिंह व कई अन्य पर नाज है और आजादी से पहले के अपने हजारों नेताओं पर गर्व है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "आभारी हूं कि प्रधानमंत्री मोदी इस बात को लेकर चिंतित हैं कौन कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में चुना गया और इस बारे में बात करने के लिए उनके पास काफी समय भी है, लेकिन क्या वह नोटबंदी, जीएसटी, राफेल, सीबीआई और आरबीआई के बारे में बोलने पर अपने भाषणों का आधा समय भी लागाएंगे?" चिदंबरम ने कहा, "क्या प्रधानमंत्री मोदी किसान आत्महत्या, भीषण बेरोजगारी, भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डालने, दुष्कर्म, महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध अपराध, एंटी रोमियो टीम व गौरक्षकों के हमले और बढ़ती आतंकी घटनाओं के बारे में कुछ बोलेंगे?" कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा था कि एक 'चायवाला' प्रधानमंत्री इसलिए बन सका, क्योंकि जवाहरलाल नेहरू लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्ध थे, उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत किया, और यही वजह है कि मोदी आज प्रधानमंत्री हैं। थरूर के इस बयान के बाद मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा था।

 

Tags: P Chidambaram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD