Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

सेवा भावना से मुहैया करवाई जाएं स्वास्थ्य सुविधाएं : विजय सांपला

कहा, नेशनल हाईवेज के निर्माण के काम में लाई जाए तेजी, दिशा के अंतर्गत बैठक में स्वास्थ्य विभाग व नेशनल हाईवेज के कार्यों का लिया जाएजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 17 Nov 2018

Last updated on: Nov 17, 2018, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेवा भावना से जिला वासियों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जाएं। वे आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिला विकास कोआर्डिनेशन व मानिटरिंग कमेटी(दिशा) के अंतर्गत बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं का जायजा ले रहे थे। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ईशा कालिया भी विशेष तौर पर मौजूद थे।केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को निचले स्तर तक सुचारु  ढंग से लागू करना यकीनी बनाया जाए। इसके अलावा इन योजनाओं के बारे में जागरु कता भी फैलाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का फायदा ले सकें। उन्होंने कहा कि जहां टी.बी. की बीमारी संबंधी विशेष जागरु कता की जरु रत है, वहीं डेंगू के खात्मे के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में की जा रही स्प्रे भी यकीनी बनाई जाए। इसके अलावा हैपेटाइटस-सी व तंबाकू की रोकथाम संबंधी प्रचार व प्रसार बहुत जरु री है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपनी जिम्मेदारी तनदेही व ईमानदारी से निभाई जाए, ताकि जिला वासियों को अच्छे ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान हो सकें। श्री सांपला ने कहा कि केंद्र सरकार की अलग-अलग जन कल्याण योजनाओं का लोगों तभी फायदा ले सकते हैं, यदि उनको इस संबंधी जानकारी हो, इस लिए इन योजनाओं के प्रति जागरु कता फैलानी भी संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है।  उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति  के लिए स्वास्थ्य बहुत जरु री है और देश वासियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए अहम योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जाए। 

इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने नेशनल हाईवेज अथारिटी के उच्चाधिकारियों व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए हिदायत दी कि लोक सभा क्षेत्र में बनाए जा रहे नेशनल हाईवेज के कार्यो में और तेजी लाई जाए। उन्होंने जालंधर- होशियारपुर नेशनल हाईवेज का जायजा लेते हुए कहा कि इस हाईवेज के निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए। उन्होंने फगवाड़ा- होशियारपुर मार्ग के अलावा होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र में पड़ते अन्य मार्गो संबंधी भी संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी हासिल करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय मार्गों संबंधी रिपोर्ट एक सप्ताह में सौंपने के लिए कहा। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ईशा कालिया ने भरोसा देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जिला वासियों को सुचारु  ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कमी न छोड़ी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि विभाग की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं को सुचारु  ढंग से लागू करने के अलावा इन यो जनाओं के बारे में जागरु कता भी फैलाई जाए, ताकि लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें। नेशनल हाईवेज संबंधी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत की कि इस संबंधी लापरवाही बिल्कुल न की जाए व कार्यों में तेजी लाई जाए। इस मौके पर विधायक गढ़शंकर जय किशन रोढ़ी, अतिरिक्त  डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्रीमती अनुपम कलेर, एस.डी.एम होशियारपुर श्रीमती अमरप्रीत कौर संधू, सिविल सर्जन डा. रेणू सूद, जिला विकास व पंचायत अधिकारी श्री सर्वजीत सिंह बैंस, श्री भारत भूषण वर्मा, नेशनल हाईवेज अथारिटी के उच्च अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित थे। 

 

Tags: Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD