Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'राजस्थान का रिपोर्ट कार्ड' अभियान पूरे नंबर लेकर पास : सचिन पायलट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 13 Nov 2018

Last updated on: Nov 13, 2018, 00:00 IST

राजस्थान कांग्रेस का दावा है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश के लोगों की नब्ज टटोलने के लिए रिपोर्ट कार्ड अभियान सही वक्त पर शुरू किया और यह अभियान सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं व जनसमर्थन लेने में कामयाब रहा है। रिपोर्ट कार्ड में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों के 5 साल के कार्यकाल को स्थानीय मुद्दों और समस्याओं के साथ लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। अभियान में तथ्यों और आंकड़ों के जरिये बनाए गए रिपोर्ट कार्ड का असर हाल ही में आए सोशल मीडिया के आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है। पार्टी की विज्ञप्ति के अनुसार, 'राजस्थान का रिपोर्ट कार्ड' अभियान को फेसबुक पेज पर कुछ ही दिनों में 29 हजार लोगों ने फॉलो किया है। लोकप्रियता के मामले में भाजपा के 1.2 लाख हिट्स की तुलना में कांग्रेस के अभियान को पांच गुना ज्यादा यानी 6.1 लाख हिट्स मिल चुके हैं। 

2 नवंबर से 11 नवंबर के बीच आए ये आंकड़े स्पष्ट रूप से प्रदेश में कांग्रेस को डिजिटल मीडिया पर मिल रही बढ़त दर्शाते हैं। जमीनी स्तर पर मुद्दों और समस्याओं के साथ विधानसभा क्षेत्रों की पड़ताल कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी चुनावों के लिए की गई तैयारी दिखा रही है। अभियान की शुरुआत के कुछ दिनों के अंदर ही इन आंकड़ों को छू पाना अपने आप में एक तरह का रिकॉर्ड है। भाजपा, जो अपनी सोशल मीडिया विशेषज्ञता के लिए जानी जाती है, अब डिजिटल मीडिया अभियान में काफी पिछड़ती नजर आ रही है। राज्य में चुनावी तपिश अपने चरण पर है और मतदान में एक महीने से भी कम समय का व़क्त बाकी रह गया है। ऐसे में भाजपा आखिरी दिनों में डिजिटल मीडिया पर कांग्रेस के अभियानों के पलटवार में क्या रुख अपनाती है, यह देखना काफी रोचक होगा।

 

Tags: Sachin Pilot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD