Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फसलों के अवशेष को आग न लगाने वाले किसानों का किया धन्यवाद ; दूसरे किसानों को भी किया जाये प्रेरित

पराली को आग न लगाने वाले 200 किसानों को डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 09 Nov 2018

Last updated on: Nov 09, 2018, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर मानसा अपनीत रियात ने आज मुख्य कृषि अफ़सर के दफ़्तर में तकरीबन 200 उन किसानों का प्रशंसा पत्र देकर धन्यवाद किया, जिन्होंने धान की पराली को इस बार आग नहीं लगाई और दूसरे के लिए भी प्रेरणा स्रोत बने।इस मौके अपने संबोधन में बोलते हुए डिप्टी कमिशनर ने कहा कि यह किसान इस बार हिम्मत दिखा कर आगे आए हैं और उम्मीद करते हैं कि आगे इस संख्या में और भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि फसलों के अवशेष को आग लगाए बिना और भी अच्छा झाड़ पैदा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पराली को यदि किसान आग नहीं लगाते तो उनको अतिरिक्त कीटनाशकों या अन्य सप्रेओं पर खर्चा करने से निजात मिल सकती है। डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब सरकार की पराली को आग न लगाने की मुहिम के लिए और किसानों को भी प्रेरित करने के लिए मौजूद किसानों को उत्साहित किया।इस मौके बोलते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि चाहे कई किसानों के पास कम ज़मीन है परन्तु फिर भी यह किसान कुदरती स्त्रोतों को बचाने में अपना योगदान डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पराली को आग न लगाने का रुझान लगातार किसानों में बढ़ता जा रहा है। 

उन्होंने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह फसलों के अवशेष को आग न लगाएं क्योंकि इससे जहाँ धरती के नीचे मित्र कीड़े नष्ट होते हैं, वहीं वातावरण प्रदूषित होकर कई बीमारियों और दुर्घटनाओं का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि इससे धरती की उपजाऊ शक्ति भी घटती है। इस उपरांत डिप्टी कमिशनर की तरफ से किसानों की मुश्किलें भी सुनी गई और जल्द ही उनको दूर करवाने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा उन्होंने कृषि विभाग की लैब का भी दौरा किया जहां मिट्टी, पानी की टेस्टिंग की जाती है।इस मौके मुख्य कृषि अफ़सर डा. गुरादित्ता सिंह सिद्धू, डा. डूंगर सिंह बराड़, जिला प्रोजैक्ट चेयरमैन डा. चमनदीप सिंह, कृषि अफ़सर भीखी डा. भीम अवतार, ए.डी.ओ. झुनीर डा. हरविन्दर सिंह सिद्धू, ए.डी.ओ. मानसा डा. जसलीन कौर, ए.डी.ओ. मानसा श्री सिकन्दर सिंह, ए.डी.ओ. बुढलाडा श्री प्रदीप सिंह के अलावा प्रगतिशील किसान मौजूद थे।

 

Tags: DC Mansa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD