Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नौवें पातशाह जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागम

श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित लाइट एंड साउंड शो श्री आनंदपुर साहिब, मालेरकोटला और मानसा में करवाये गये

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Vijay Singla, Principal Budh Ram, Gurpreet Singh Banawali, Navjot Kaur, DC Mansa, Deputy Commissioner Mansa, Mansa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Nov 2025

Last updated on: Nov 21, 2025, 11:36 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को पूरे श्रद्धा-भाव से मनाया जा रहा है। इन समारोहों के तहत गुरुवार को श्री आनंदपुर साहिब, मालेरकोटला और मानसा में भव्य लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए गए। 

इन समागमों में प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, स्थानीय नेताओं और बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी। श्री आनंदपुर साहिब के चरण गंगा स्टेडियम में आयोजित शानदार लाइट एंड साउंड शो में कैबिनेट मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं बड़ी संख्या में संगत ने शिरकत की। 

इस मौके पर श्री बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार की इस ऐतिहासिक पहल का उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रदेश की नई पीढ़ी को श्री गुरु तेग बहादर जी की अनुपम शहादत, जीवन और शिक्षाओं से परिचित कराना है। मालेरकोटला के स्थानीय सरकारी कॉलेज में आयोजित लाइट एंड साउंड शो में बच्चे, युवा और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

यह शो डिजिटल तकनीक के माध्यम से अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां, विधायक मालेरकोटला डॉ. जमील-उर-रहमान, विधायक अमरगढ़ प्रो. जसवंत सिंह गज्जनमाजरा और बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।

इसी तरह मानसा के नेहरू मेमोरियल सरकारी कॉलेज के बहुमंतवी खेल स्टेडियम में एक प्रभावशाली लाइट एंड साउंड शो आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री पंजाब श्री बरिंदर कुमार गोयल के अलावा विधायक मानसा श्री विजय सिंगला, विधायक बुढलाडा प्रिंसिपल बुद्ध राम, विधायक सरदूलगढ़ श्री गुरप्रीत सिंह बणांवाली तथा स्थानीय संगत मौजूद रही।

इन लाइट एंड साउंड शोज़ में उपस्थित संगत ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की भरपूर प्रशंसा की। लाइट एंड साउंड शोज़ में आधुनिक लेज़र लाइटों और 3डी प्रोजेक्शन के माध्यम से गुरु तेग बहादर जी के संपूर्ण जीवनकाल, दर्शन, शिक्षाओं तथा धर्म की रक्षा हेतु दिये गये महान कुर्बानी पर प्रकाश डाला गया।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Vijay Singla , Principal Budh Ram , Gurpreet Singh Banawali , Navjot Kaur , DC Mansa , Deputy Commissioner Mansa , Mansa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD