Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

नवजोत कौर द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के कार्ड बनाने की प्रगति का जायजा

3 फरवरी से मानसा जिले में लगेंगे 26 विशेष कैंप

Navjot Kaur, DC Mansa, Deputy Commissioner Mansa, Mansa, Mukh Mantri Sehat Yojna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 02 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 12:44 IST

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचाने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर श्रीमती नवजोत कौर द्वारा आज अपने कार्यालय में समूह उप मंडल मजिस्ट्रेट के साथ एक बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने जिले में बन रहे स्वास्थ्य कार्डों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

डिप्टी कमिश्नर श्रीमती नवजोत कौर ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए 3 फरवरी से जिला मानसा के विभिन्न गांवों और शहरी वार्डों में 26 विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों को उनके घरों के नजदीक ही कार्ड बनवाने की सुविधा प्रदान करना है ताकि किसी को भी दूर-दराज के दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

कैंपों को सुचारू ढंग से चलाने के लिए डिप्टी कमिश्नर ने समूह एस.डी.एम्स को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में लगने वाले कैंपों की निजी तौर पर निगरानी करें। उन्होंने कहा कि कार्ड बनाने वाली टीमों को हर आवश्यक सामान मुहैया करवाया जाए ताकि मौके पर ही बिना किसी देरी के कार्ड बनाए जा सकें। 

डीसी श्रीमती नवजोत कौर ने कहा कि जिले का कोई भी पात्र परिवार मुफ्त इलाज की इस सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए। डिप्टी कमिश्नर ने जिला निवासियों से अपील करते हुए कहा कि लाभार्थी परिवार इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। 

उन्होंने बताया कि कार्ड बनवाने के लिए अपने साथ वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, और यदि सदस्य नाबालिग है तो सदस्य के जन्म प्रमाण पत्र के साथ परिवार के मुखिया का आईडी कार्ड और रिश्ते का घोषणा पत्र जरूर लेकर आएं। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती नवजोत कौर ने बताया कि स्वास्थ्य योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ लेने के लिए कार्ड होना अनिवार्य है।

इस बैठक के दौरान एस.डी.एम. मानसा काला राम कांसल, एस.डी.एम. बुढलाडा गगनदीप सिंह और एस.डी.एम. सरदूलगढ़ हरजिंदर सिंह जस्सल भी उपस्थित थे।

 

Tags: Navjot Kaur , DC Mansa , Deputy Commissioner Mansa , Mansa , Mukh Mantri Sehat Yojna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD