Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आरबीआई की विश्वसनीयता, प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति का अंदेशा : पी. चिदंबरम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 08 Nov 2018

Last updated on: Nov 08, 2018, 00:00 IST

आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) पर 'कब्जा' करने के प्रयासों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि हालिया घटनाएं शीर्ष बैंक की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा को 'अपूरणीय क्षति' पहुंचा सकती है। चिदंबरम ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह आरबीआई के भंडार से एक लाख करोड़ रुपये की मांग कर रही है, क्योंकि इसके लिए 'अन्य सभी रास्ते बंद' हैं, ताकि चुनावी साल में उसे खर्च किया जा सके। चिदंबरम ने पत्रकारों से कहा, "जैसा की अभी चल रहा है, सरकार वित्तवर्ष 2018-19 के राजकोषीय घाटे को 3.3 फीसदी रखने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया था, जिसे वह पूरा नहीं कर पा रही है, जबकि चुनावी साल में सरकार को खर्च करने के लिए धन चाहिए।" उन्होंने कहा, "सभी रास्ते बंद देखकर सरकार आरबीआई के गवर्नर से 1 लाख करोड़ रुपये की मांग कर रही है, जबकि आरबीआई के गर्वनर (उर्जित पटेल) मना कर रहे हैं। इसलिए सरकार ने आरबीआई की धारा 7 का इस्तेमाल करने का असाधारण और अप्रत्याशित कदम उठाया है।" उन्होंने कहा, "सरकार द्वारा धारा 7 के इस्तेमाल के बाद गर्वनर के पास दो ही रास्ते हैं, या तो वे सरकार को धन दें या फिर इस्तीफा दें।"चिदंबरम ने कहा, "मेरा मानना है कि गर्वनर जो भी विकल्प चुनेंगे, उससे आरबीआई की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति होगी।"

 

Tags: P Chidambaram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD