Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ओडिशा : मुख्यमंत्री ने 15 परियोजनाओं का शिलान्यास किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 03 Nov 2018

Last updated on: Nov 03, 2018, 00:00 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए 15 औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास किया। प्रदेश की इन इकाइयों में कुल 1,807.92 करोड़ रुपये का निवेश होगा। प्रदेश सरकार के अनुसार, इन परियोजनाओं में 8,883 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। पटनायक ने ओडिशा व रक्षा विनिर्माण नीति-2018 की भी शुरुआत की, जिसका लक्ष्य विमान निर्माण तकनीक व रक्षा व्ििनर्माण उद्यमों को प्रोत्साहन प्रदान करना है। इन 15 परियोजनाओं में अल्ट्राटेक सीमेंट 737 करोड़ रुपये की लागत से कटक में सीमेंट ग्रिंडिंग यूनिट लगाएगी और चेत्तिंदा सीमेंट जाजपुर में 231.84 करोड़ रुपये की लागत से सीमेंट प्लांट लगाएगी। वेल्सपन उड़ीसा भद्रक जिले में 300 करोड़ की लागत से औद्योगिक पार्क बनाएगी। सूर्या फूड 108.99 करोड़ रुपये की लागत से खुर्धा में बिस्कुट बनाने का कारखाना लगाएगी तो पी एंड ए बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड धेनुकेनाल में 102 करोड़ रुपये की लागत से शराब बनाने की इकाई लगाएगी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, "एक साल से कम समय में हमने 64 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया है। इन परियोजनाओं में 30,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे हमारे उस दावे की पुष्टि हुई है जिसमें हमने विविर्माण निवेश पर गति प्रदान करने और उसपर अमल करने की बात कही है।"

 

Tags: Naveen Patnaik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD