Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बोत्सवाना में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने को कहा; भारत में हो रहे बदलाव पर नजर रखने की अपील की भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में शामिल हुए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बोत्सवाना , 02 Nov 2018

Last updated on: Nov 02, 2018, 00:00 IST

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने विदेशों में बसे भारतीय समुदाय से देश की विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया है। नायडू आज बोत्सवाना के गैबोरॉन में भारतीय उच्चायुक्त डॉ. राजेश रंजन द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय और आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि बोत्सवाना में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने न सिर्फ यहां के बहुलवादी, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक समाज के साथ भलीभांति सामंजस्य बनाया है बल्कि बोत्सवाना के आर्थिक विकास में भी बड़ा योगदान किया है। उन्होंने कहा, ‘हम भारतीय उद्यमशीलता में गर्व महसूस करते है। हम कानून  और नियमों पर चलने वाले लोग हैं। हम दुनिया के चाहे किसी भी हिस्से में रह रहे हों, हमने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित की है।श्री नायडू ने कहा कि भारत विदेशों में रह रहे अपने लोगों को बहुत महत्व देता है। उन्होंने इस बात की खुशी जाहिर की कि भारतीय समुदाय बोत्सवाना की आर्थिक तरक्की में बड़ा योगदान कर रहा है।उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को देश का सांस्कृतिक दूत बताते हुए कहा ‘दुनिया आपको भारत के सांस्कृतिक मूल्यों और जीवन दर्शन के प्रतिनिधि के रूप में देखती है।’ उन्होंने लोगों से भारत में हो रहे बड़े बदलाव पर नजर रखने का आह्वान करते हुए कहा कि देश की इस तरक्की में उन्हें योगदान देना चाहिए। श्री नायडू ने कहा कि देश बड़े बदलाव से गुजर रहा है। कारोबार करने का माहौल बेहतर हो रहा है। देश विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रहा है। ऐसे में भारतीय समुदाय को यह देखना चाहिए कि वह देश की इस विकास यात्रा में किस तरह योगदान दे सकता है।श्री नायडू ने भारतीय समुदाय से कहा कि वह दुनिया में भारत के संदेश वाहक बने रहें और दूसरे देशों की जो अच्छी चीजें हैं उन्हें भारत लेकर आएं ताकि देश और तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो सके।

 

Tags: Venkaiah Naidu , Krishanpal Gurjar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD