Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जनधन योजना मोदी सरकार का जुमला : पी. चिदंबरम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Nov 2018

Last updated on: Nov 01, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) मोदी सरकार का जुमला और आत्म-वंचना की कवायद है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी के बाद जनधन खातों का इस्तेमाल धन-शोधन के लिए किया गया। कालेधन को इन खातों में डलवाकर सफेद करवाने की तरकीब सोची गई। चिदंबरम ने यहां प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जैसा हमें विश्वास दिलाना चाहते हैं कि जनधन योजना से वित्तीय समावेशन की शुरुआत हुई है, ऐसा नहीं हुआ है। पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि वित्तीय समावेशन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की अवधारणा थी और भारतीय रिजर्व बैंक ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट (बीएसबीडीए) की शुरुआत की, जिसे बगैर तामझाम का खाता या जीरो बैलेंस अकाउंट भी कहा जाता है। उन्होंने कहा, "मई 2014 तक 25 करोड़ बीएसबीडी खाते खोले जा चुके थे और सामान्य नागरिक आधुनिक बैंकिंग का लाभ उठाने लगे थे। साथ ही, आधार कार्यक्रम की शुरुआत हुई और 65 करोड़ आधार संख्या मई 2014 तक जारी की गई।"उन्होंने कहा, "बीएसबीडीए और आधार ऐतिहासिक उपलब्धियां थीं और यह संभव हुआ, क्योंकि कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) एनपीसीआई द्वारा शुरू किए गए इमिडिएट पेमेंट सिस्टम (आईएमपीएस) और बीएसबीडीए और एनपीसीआई द्वारा शुरू किया गया रुपेकार्ड का सृजन किया।"

उन्होंने बताया कि 2010-2014 के दौरान 12,748 ग्रामीण शाखाएं और 3,03,504 ग्रामीण बैंकिंग अभिकर्ताओं (बीसी) की नियुक्ति की गई, जबकि मोदी सरकार के चार साल में 4,679 ग्रामीण शाखाएं खोली गईं और 1,77,639 बीसी की नियुक्ति की गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तहत बीएसबीडीए योजना का ही नाम बदलकर जनधन योजना रखा गया। असली वित्तीय समावेशन को जारी रखने की जगह राजग सरकार का मकसद सिर्फ सुर्खियां बटोरना है। उन्होंने कहा, "जब राजग सरकार जनधन खाते की बात करती है तो वह 2014 से पहले खोले गए 25 करोड़ खातों का जिक्र नहीं करती। जनधन योजना मोदी और राजग सरकार का दूसरा जुमला और जनता को धोखा देने की कवायद भर है।" कांग्रेस नेता ने कहा कि दिसंबर 2016 तक 24 फीसदी खातों में जमा संतुलित रकम शून्य थी। उसके बाद की अवधि का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। बाकी 15-20 फीसदी खातों में सिर्फ संतुलित रकम थी, क्योंकि बैंक प्रबंधकों को खाते में एक रुपया जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि 6.1 करोड़ जनधन खाते यानी पांच में से एक खाता निष्क्रिय है और 33 फीसदी खाते उनलोगों के हैं, जिनके नाम पहले से ही एक खाता है। उन्होंने कहा कि खातों की संख्या बढ़ने से ग्रामीण आबादी में साख प्रवाह में अभिवृद्धि नहीं हो पाई। उन्होंने कहा, "यह सामान्य बुद्धि की बात है कि जनधन खातों का उपयोग नोटबंदी के बाद धनशोधन के लिए किया गया। आठ नवंबर 2016 और 30 दिसंबर 2016 के बीच जनधन खातों में 42,187 करोड़ रुपये यानी भारी रकम जमा हुई थी।"

 

Tags: P Chidambaram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD