Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

जनसमस्याओं के त्वरित निपटारे में सहायक सिद्ध हुआ जनमंच

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 30 Oct 2018

Last updated on: Oct 30, 2018, 00:00 IST

कांगड़ा जिले में जनमंच कार्यक्रम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नाट्य दल के कलाकारों ने आज विशेष प्रचार अभियान के तहत जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के आशापुरी, द्रम्मन, जालग व नालना में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनमंच के दौरान लोगों को जनमंच कार्यक्रम से अवगत करवाया तथा उन्हें घरद्वार पर उनकी समस्याओं के त्वरित एवं स्थाई समाधान की पूरी जानकारी दी।कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को बताया कि जनमंच दिवस से पूर्व के 10 दिनों में लोग सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंप सकते हैंकलाकारों ने बताया कि 4 नवम्बर को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जालग के प्रांगण में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम के दिवस पर मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निपटारा किया जाएगा तथा लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़गें। कलाकारों ने बताया कि इस दिन भूमिहीन पात्र लोगों की पहचान के अलावा इंतकाल के लम्बित मामलों का समाधान, जन्म एवं मृत्यू, एससी, एसटी व ओबीसी प्रमाणपत्र मौके पर ही बनाए जाएंगे।उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपनी शिकायतें एवं समस्याएं अपने पंचायत सचिव के पास दर्ज करवाएं।इस दौरान जनमंच की जानकारी के साथ-साथ कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के अलावा सरकार की उपलब्धियों तथा पहाड़ी लोक गीतों से लोगों का भरपूर मंनोरजंन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत आशापुरी के प्रधान कश्मीर चन्द, द्रम्मन के प्रधान गुरवचन सिंह, जालग की प्रधान रितू धीमान तथा नालना की प्रधान सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

Tags: MIX HIMACHAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD