Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

भारत, जापान में 75 अरब डॉलर का मुद्रा विनिमय समझौता

Listen to this article

5 Dariya News

टोक्‍यो (जापान) , 29 Oct 2018

Last updated on: Oct 29, 2018, 00:00 IST

भारत और जापान ने सोमवार को 75 अरब डॉलर के द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय समझौता किया, जिससे देश की विदेशी मुद्रा और पूंजी बाजार में स्थिरता आने की उम्मीद है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि विनिमय समझौता दोनों देशों के बीच किए गए पिछले विनिमय समझौते की तुलना में 50 फीसदी अधिक है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "द्विपक्षीय विनिमय समझौता दोनों देशों के प्रगाढ़ आर्थिक रिश्ते को प्रतिबिंबित करता है।"आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि 75 अरब डॉलर का समझौता दुनिया का सबसे बड़ा विनिमय समझौता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान यह समझौता किया गया, जहां उन्होंने अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सरकार ने कहा कि वह देश से पूंजी को बाहर जाने से रोकने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है और यह फैसला भारतीय बाजार में भरोसा बढ़ाने वाला कदम है। गौरतलब है कि अमेरिका में प्रमुख ब्याज दरों में बढ़ोतरी से पूंजी पर बेहतर लाभ की आशा में वैश्विक निवेशक भारतीय बाजार में लगाई गई पूंजी को तेजी से निकाल रहे हैं और अमेरिकी बाजारों में निवेश बढ़ा रहे हैं। 

 

Tags: Narendra Modi , Shinzo Abe

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD