Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

कांग्रेस ने पार्टी घोषणापत्र पर जन सुझाव के लिए वेबसाइट लांच की

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Oct 2018

Last updated on: Oct 29, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने सोमवार को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने में जनता से सुझाव लेने के लिए 'जन आवाज' की थीम के तहत एक वेबसाइट लांच की। यहां एक संवाददाता सम्मलेन में पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने जनता से सुझाव प्राप्त करने के लिए वेबसाइट 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट मैनीफेस्टो डॉट आईएनसी डॉट इन' लांच की। उन्होंने कहा कि वेबसाइट में 16 भाषाओं का विकल्प है और सुझाव प्राप्त करने के लिए समर्पित व्हाट्सएप नंबर भी है। चिदंबरम ने कहा, "हमें आशा है कि लाखों लोग घोषणापत्र संबंधी परामर्श में भाग लेंगे।"पूर्व मंत्री ने बताया कि कांग्रेस ने 201 9 के चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र लिखने का काम शुरू कर दिया है और कहा कि इसे तैयार करने के लिए 22 सदस्यीय समिति गठित की गई है।चिदंबरम ने कहा, "एक अक्टूबर को परामर्श की प्रक्रिया शुरू हुई।" उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में कृषि, अर्थव्यवस्था, उद्योग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) सहित 20 से अधिक विषयों को शामिल करने पर ध्यान दिया जाएगा।"चिदंबरम ने कहा, " घोषणापत्र की तैयारी के लिए अब तक 30 से अधिक परामर्श हुए हैं और दिसम्बर के अंत तक और ज्यादा लगभग 150-160 हो जाएंगे।" समिति द्वारा तैयार मसौदा घोषणापत्र पर कांग्रेस कार्यकारिणी समिति निर्णय लेगी। चिदंबरम ने कहा कि घोषणापत्र 2019 के चुनाव से पहले उचित समय पर पेश किया जाएगा।

 

Tags: P Chidambaram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD