Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

'मी टू' : पीड़ितों के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने पर जोर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत (हरियाणा) , 28 Oct 2018

Last updated on: Oct 28, 2018, 00:00 IST

'मी टू' अभियान में कुछ पुरुषों द्वारा अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल उजागर होने और पीड़ितों की अतिसंवेदनशीलता का खुलासा होने पर विशेषज्ञों ने देश में पीड़ितों के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने की जरूरत पर जोर दिया है। यहां ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) में पीड़िताओं की सहायता पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय मानवाधिकार अयोग के पूर्व विशेष प्रतिवेदक और पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) चमन लाल ने कहा, "हम हमेशा आलोचना करते हैं कि हमारे पास शिष्टाचार नहीं हैं, जो पीड़ितों के प्रति चिंता दिखाती हों क्योंकि पीड़िता के हित को हमेशा नजरअंदाज किया जाता है।" जिंदल इंस्टीट्यूट ऑफ बिहेवियरल साइंस (जिब्स) के सेंटर फॉर विक्टीमोलॉजी एंड साइकोलॉजिक स्टडीज (सीवीपीएस) ने सप्ताहांत पर इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया है। सम्मेलन का उद्धघाटन करने के बाद पूर्व डीजीपी ने कहा, "विक्टीमोलॉजी और पीड़ित अधिकार जैसी चीजें हमारे देश में हाल ही में शुरू हुई हैं। यह सम्मेलन इन मुद्दों पर चर्चा और समाधान निकालने की ओर कैसे कार्य करे, इसके लिए एक अच्छा मंच है।"

सम्मेलन में पीड़ितों की सहायता : पीड़ितों के अधिकार एवं आपराधिक न्याय प्रणाली, परिवार के भीतर हिंसा : सेक्स, लिंग व लैंगिकता, गैर सरकारी संस्थाओं की भूमिका : महिलाओं व बच्चों के साथ हिंसा, मीडिया एवं साइबर विक्टीमाइजेश्न : मानव तस्करी और प्रवासियों का विक्टीमाइजेशन जैसे कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। जेजीयू के कुलपति प्रोफेसर सी. राज कुमार ने कहा, "शिक्षा क्षेत्र में विक्टीमोलॉजी की जागरूकता को बढ़ाना होगा, कई क्षेत्र और संस्थान इस तरह की घटना का सामना कर रहे हैं।" विशेषज्ञों ने कहा, "आज के समय में हिंसा और अपराध से पूर्ण विक्टीमोलॉजी न केवल नागिरकों को व्यवहार के बारे में शिक्षित करने का एक प्रबल औजार बन गई है बल्कि यह आपराधिक न्याय, कानून प्रवर्तन और पीड़ितों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में कार्य कर रहे लोगों की भी मदद कर रही है।"जेजीयू ने एक बयान में कहा, "सम्मेलन में दुनिया भर से आए प्रसिद्ध व्यवहार वैज्ञानिकों, विक्टीमोलॉजी और मनोवैज्ञानिक अध्ययन के विद्धानों ने 70 पेपर प्रस्तुत किए।"

 

Tags: #MeToo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD