Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

अमित शाह की धमकी ने सबरीमाला में हिंसा भड़काने का खुलासा किया : माकपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Oct 2018

Last updated on: Oct 28, 2018, 00:00 IST

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के सभी आयु वर्ग की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति देने की फैसले की आलोचना करना इस बात का खुलासा करता है कि मंदिर इलाके में हिंसा के पीछे किसका हाथ है। माकपा पोलित ब्यूरो ने कहा, "शाह ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है और अपने पार्टी के लोगों को फैसले की उपेक्षा करने के लिए उकसाया है। ऐसा करके उन्होंने सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के पीछे के हाथ का खुलासा कर दिया है।" माकपा ने एक बयान में कहा कि इस तरह के उकसावे के कारण ही स्वामी संदीपानंद गिरी के आश्रम में आगजनी की गई जो बेहद निंदनीय है। शाह पर शीर्ष अदालत के फैसले का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए माकपा ने कहा कि यह आरएसएस-भाजपा द्वारा संविधान व सर्वोच्च न्यायालय के प्रति उसके अवमानना के रुख के हिसाब से ही है। 

माकपा केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार का नेतृत्व कर रही है। माकपा ने अमित शाह द्वारा 'सबरीमाला मंदिर की परंपराओं को बलपूर्वक बदलने पर' राज्य सरकार को बर्खास्त करने की धमकी देने की निंदा की। माकपा ने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का समर्थन करने पर केरल सरकार को गिराने की धमकी देना अमित शाह के विशिष्ट लोकतंत्र विरोधी, तनाशाही रवैये को दिखाता है।" इसमें कहा गया कि केरल के लोग भाजपा व आरएसएस की 'प्रतिगामी व विध्वंसक नीतियों' को अस्वीकार करेंगे। कन्नूर में एक सार्वजनिक सभा में अमित शाह ने कहा, "भाजपा अयप्पा भक्तों के प्रदर्शन को समर्थन देगी। अगर केरल सरकार सबरीमाला मंदिर की पंरपरा को कुचलने का प्रयास करेगी तो हम सरकार को उखाड़ फेंकने से गुरेज नहीं करेंगे।" केरल सरकार ने सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 आयुवर्ग वाली महिलाओं के मंदिर में प्रवेश का विरोध करने वाले सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

 

Tags: CPI-M

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD