Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

उत्तर प्रदेश में पत्रकार उत्पीड़न पर राज्यपाल ने योगी को चिट्ठी लिखी : बृजेश प्रजापति

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बांदा/लखनऊ , 26 Oct 2018

Last updated on: Oct 26, 2018, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की तिंदवारी सीट से भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति ने शुक्रवार को बताया कि राज्यपाल राम नाईक ने बांदा जिले में पत्रकार उत्पीड़न के मामलों में कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। विधायक प्रजापति ने राज्यपाल द्वारा लिखी चिट्ठी की प्रति यहां मीडिया को जारी करते हुए बताया कि जिले में पत्रकार उत्पीड़न के कई मामलों (जिनमें 12 अक्टूबर को सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा पत्रकारों के साथ मारपीट करने का भी जिक्र है) को लेकर उन्होंने राज्यपाल को 13 अक्टूबर को एक पत्र लिखकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया था, जिस पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित चिट्ठी 24 अक्टूबर को लिखी है। सभी संलग्नकों के साथ राज्यपाल के हस्ताक्षर से यह पत्र मुख्यमंत्री को कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया है। विधायक ने फोन पर बताया कि जिले में पत्रकार उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं और नौकरशाह पत्रकारों के खिलाफ फर्जी मुकदमें भी दर्ज करवा रहे थे। ऐसी ही घटना 12 अक्टूबर को अशोक लॉट तिराहे पर उस समय घटित हुई थी, जब ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान समाचार संकलन कर रहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कुछ पत्रकारों के साथ सिटी मज्रिटेट प्रदीप कुमार ने बदसलूकी की थी और उनका कैमरा पटककर तोड़ दिया था।

 

Tags: #MeToo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD